Anusha Dandekar के साथ ब्रेकअप की खबरों पर Karan Kundrra ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस वजह से उड़ी ये अफवाह

Karan Kundrra on breakup rumours with Anusha Dandekar: कुछ दिन पहले ही करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के ब्रेकअप की खबर आई थी। अब करण ने इस पर चर्चा करते हुए खबर की सच्चाई बताई है।

Karan Kundrra on breakup rumours with Anusha Dandekar
Karan Kundrra on breakup rumours with Anusha Dandekar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के ब्रेकअप की उड़ी थी खबर
  • करण कुंद्रा ने दी इस पर प्रतिक्रिया
  • इससे पहले अनुषा ने भी इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था

टीवी कपल अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। इनकी गिनती छोटे पर्दे के लोकप्रिय कपल्स में होती है, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। कहा जा रहा था कि दोनों पहले साथ में रहते थे और अब अलग रहने लगे हैं। अब करण ने अनुषा के साथ ब्रेकअप की खबर पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि सबसे पहले, अनुषा और मैं एक साथ नहीं रहते। हमारे अपने घर हैं। जब भी हमारा शेड्यूल अनुमति देता है, तब हम कुछ दिनों के लिए साथ रहते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम अलग-अलग रह रहे हैं, तो लोगों ने मान लिया कि हमारा ब्रेकअप हो गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kkundrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kkundrra) on

बकौल करण, मैं आपको बता दूं कि हम अब भी साथ हैं। ये अफवाह इस वजह से फैल सकती थी कि मैंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ज्यादा पोस्ट नहीं किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं अभी डिजिटल डिटॉक्स पर हूं। इस इंटरव्यू में करण ने ये भी बताया कि वे उन्होंने इस मामले पर सफाई क्यों दी। करण ने बताया कि मैं इन अफवाहों से प्रभावित नहीं होता हूं, लेकिन अनुषा पर इसका असर पड़ता है। वे ज्यादा भावुक हैं और उन्होंने ने ही मुझे इस ब्रेकअप की अफवाह के बारे में बताया था। अरे, पहले हमें तो पता चलने दो कि हमारा ब्रेकअप हो गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले अनुषा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा था। जिसमें एक किसी ने बिना अपना नाम बताए उन्हें मैसेज किया था और ब्रेकअप के बारे में पूछा था। इस पर अनुषा का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने काफी कुछ सुनाया। गौरतलब है कि अनुषा और करण करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर