फिर पिता बनने वाला है Yeh Hai Mohabbatein का ये एक्टर, पिछले साल खो दिया था बच्चा

टीवी मसाला
Updated Oct 22, 2019 | 14:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karan Patel and Ankita Bhargava to become parents again: टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अंकिता पिछले साल प्रेग्नेंट थीं लेकिन बाद में उनका मिसकैरिज हो गया था।

Karan Patel with wife Ankita Bhargava
Karan Patel with wife Ankita Bhargava 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं
  • पिछले साल भी अंकिता प्रेग्नेंट थीं लेकिन बाद में उनका मिसकैरिज हो गया था
  • करण पटेल और अंकिता भार्गव ने साल 2015 में शादी की थी

टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। यह पहली बार है जब दोनों माता- पिता बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंकिता दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि दोनों ने खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है क्योंकि वो किसी भी तरह की अटेंशन से बचना चाहते हैं। 

करण और अंकिता से जुड़े एक नजदीकी शख्स ने इस बात की जानकारी दी कि इस साल दिसंबर में वो पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले दोनों जब पेरेंट्स बनने वाले थे तब उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी थी लेकिन बाद में अंकिता का मिसकैरिज हो गया और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इस बार वो किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी अब तक नहीं दी है। बता दें कि दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

कुछ समय पहले अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थी जिस लेकर उनसे सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था, 'मैंने भी ऐसा सुना है। ऐसा लगता है कि शादी के बाद इन 5 सालों में मैं हर साल एक्सपेक्ट करती हूं। प्रेग्नेंट हूं या नहीं हूं.. मैं इस वजह से बिलकुल भी खबरों में नहीं रहना चाहती। तो इस बापे में बात नहीं करते हैं। वैसे कम से कम मुझे यह बताने के लिए धन्यवाद।' 

बता दें कि हाल ही में करण ने टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें छोड़ दिया है जिसमें वो रमन भल्ला का रोल निभा रहे थे। उन्होंने यह शो खतरों के खिलाड़ी 10 में हिस्सा लेने के लिए छोड़ा है। शो का प्रीमियर अगले साल होगा, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर