KBC 12: सुरेश रैना से जुड़े सवाल का शाह फैजल ने दिया गलत जवाब, लाइफलाइन भी नहीं आई काम

Kaun Banega Crorepati 12: केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे शाह फैजल महज तीन लाख 20 हजार रुपए जीते। जानिए क्या था 6 लाख 40 हजार रुपए का सवाल...

Kaun Banega Crorepati 12
Kaun Banega Crorepati 12 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में यूपी के शाह फैजल हॉटसीट पर बैठे थे।
  • शाह फैजल महज तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर लौटे।
  • शाह फैजल के बाद हॉटसीट पर शिवम राजपूत आए।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति में आज हॉटसीट पर 21 दिसंबर के रोलओवर कंटेस्टेंट शाह फैसल एपिसोड बैठे थे। शाह फैजल शो से तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर लौटे। 

शाह फैजल ने छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया।छह लाख 40 हजार रुपए का सवाल था- इनमें से कौन से प्लेयर ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप में सेंचुरी लगाई है। 

शाह फैजल के चार ऑप्शन थे a.सुरैश रैना b.विराट कोहली c.एम.एस धोना d.रोहित शर्मा।  इस सवाल का सही जवाब सुरेश रैना था। शाह ने रोहित शर्मा का नाम लिया। 

T20 World Cup

शिवम राजपूत बैठे हॉटसीट पर 
शाह फैजल यूपी के मुबारकपुर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह बीपीओ में काम करते हैं। यहां पर उनकी सैलेरी महज 10 हजार रुपए है। 6 लाख 40 हजार रुपए के लिए उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया। 

शाह फैजल के बाद शिवम राजपूत हॉटसीट पर बैठे थे। शिवम राजपूत कानपुर के रहने वाले हैं। शिवम यूपीपीसीएल में सहायक लिपिक के पद पर हैं। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति के वजह से नौकरी करने का फैसला किया।   

Shivam Rajput KBC Contestant from Uttar Pradesh 

क्या बनेंगे चौथे करोड़पति?
सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक शिवम ने 50 लाख रुपए के सवाल का जवाब सही दे दिया है। केबीसी के प्रोमो के मुताबिक शिवम के सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल होगा।

आपको बता दें कि इस सीजन केबीसी में एक नहीं तीन महिलाएं करोड़पति बनकर घर लौटी हैं। पहली करोड़पति दिल्ली की नाजिया नजीम थीं। दूसरी आईपीएस मोहिता शर्मा और तीसरी अनु दास थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर