KBC 14 Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति 14 में पूछा गया तेरहवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 21 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

KBC 14 thirteenth registration question 21 April 2022: Amitabh Bachchan Asked in  Kaun Banega Crorepati 14
कौन बनेगा करोड़पति-14। 
मुख्य बातें
  • KBC सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
  • अब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 12 सवाल पूछे जा चुके हैं
  • आज बिग बी ने KBC-14 का तेरहवां सवाल पूछा

KBC season 14, 13th Registration Questions: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 21 अप्रैल को कंटेस्टेंट से तेरहवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--

सवाल: 2022 में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' किस ग्रामीण अखबार की महिला पत्रकारों की कहानी बताती है?

A. खबर लहरिया
B. गॉव कनेक्शन
C. अखंड ज्योति
D. कादम्बिनी

इस सवाल का सही जवाब है A. खबर लहरिया । इच्छुक कंटेस्टेंट 22 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

पढ़ें- इमली सहित इन 5 TV सीरियल पर लगेगा ताला! कहीं गिरती TRP तो कहीं बोरिंग कहानी है वजह!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

ये था 20 अप्रैल का सवाल और जवाब

सवाल: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न की कप्तानी में कौन सी आईपीएल टीम चैंपियन बनी थी?

A. राजस्थान रॉयल्स
B. डेक्कन चॉर्जर्स
C. सनराइजर्स हैदराबाद
D. कोलकाता नाइट राइडर्स

इस सवाल का सही जवाब है  A. राजस्थान रॉयल्स है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर