KBC 14: भारतीय सेना से जुड़े इस सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब, क्या आप दे पाएंगे उत्तर?

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे सोमेश्वर सपकाल, जो 6 लाख 40 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

KBC 14
KBC 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे पुणे के रहने वाले सोमेश्वर सपकाल।
  • शो से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर गए सोमेश्वर।
  • क्या आप जानते हैं 6 लाख 40 हजार रुपये के इस सवाल का सही जवाब?

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और अपने ज्ञान के दमपर धनराशि जीतते हैं। शो के इस सीजन में भी अब तक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपये जीत चुके हैं। शो में बुधवार को हॉट सीट पर पहुंचे सोमेश्वर सपकाल, जो चाय बेचने का काम करते हैं। इसके साथ ही वो आगे की पढ़ाई भी कर रहे हैं। 

Also Read: KBC 14: दो लाइफलाइन की मदद के बाद भी 80 हजार रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके मनोज कुमार, क्या आप जानते हैं जवाब?

शो में आए सोमेश्वर यहां से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर गए।  6 लाख 40 हजार रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब सोमेश्वर नहीं जानते थे ना ही उनके पास कोई लाइफ लाइन थी। हालांकि इस सवाल को खेलने पर कोई धनराशि खोने का डर नहीं था, जिसके चलते उन्होंने इस सवाल का जवाब तो दिया, लेकिन वो गलत था। जानें क्या है सोमेश्वर से पूछा गया 6 लाख 40 हजार रुपये का ये सवाल।

'नाम, नमक, निशान' इनमें से किस संगठन के लोकाचार से जुड़ा एक वाक्यांश है?
A. भारतीय रेलवे
B. भारतीय रिजर्व बैंक
C. भारतीय सेना
D. बीसीसीआई

सोमेश्वर इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे लेकिन उन्होंने इस सवाल को खेलते हुए जवाब दिया B. भारतीय रिजर्व बैंक जो कि गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब था C. भारतीय सेना।

Also Read: KBC 14: 50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप? जिसपर विमल ने छोड़ा शो

इससे पहले 3 लाख 20 हजार रुपये के लिए सोमेश्वर से जो सवाल पूछा गया था, वो है:-

इनमें से कौन से राज्य और राजधानी का मेल गलत है। 
A. उत्तर प्रदेश-कानपुर
B. तेलंगाना, हैदराबाद
C. प्रयागराज-चंडीगढ़
D. मध्य प्रदेश-भोपाल

सोमेश्वर इस सवाल का जवाब जानते थे और उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन की मदद के इसका सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब है A. उत्तर प्रदेश-कानपुर।

मालूम हो कि सोमेश्वर ने शो में बताया कि उनके माता पिता और वो मिलकर चाय की दुकान चलाते हैं, जो सुबह 6 बजे खुल जाता है। सोमेश्वर 10 बजे अपने कॉलेज के लिए रवाना हो जाते हैं और इसके बाद दोपहर 1 बजे तक उनके माता पिता दुकान संभालते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर