अनुष्का सेन कोरियाई इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार, इन दो प्रोजेक्ट्स पर करेंगी काम

Anushka Sen Korean Debut: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन भारतीय फैंस का दिल जीतने के बाद अब कोरियन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने खुद फैंस को यह जानकारी दी।

Anushka Sen
Anushka Sen  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन कोरियन डेब्यू के लिए तैयार।
  • अनुष्का के पास हैं कोरियन इंडस्ट्री के दो प्रोजेक्ट।
  • एक्ट्रेस का कहना है कि कोरिया में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

Anushka Sen Korean Debut: कोरियन टीवी शो और म्यूजिक को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और उन्हें भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। वहीं दूसरी तरफ इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इंडियन शो और फिल्मों को दक्षिण कोरिया में काफी पसंद किया जा रहा है और एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) को मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है। दरअसल अनुष्का जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 

Also Read: अनुष्का सेन बनीं BMW की मालकिन, 50 लाख रुपए है कीमत

वेब सीरीज और फिल्म में आएंगी नजर

19 साल की अनुष्का ने हाल ही में साउथ कोरिया की क्रिएटिव एजेंसी के साथ पार्टनरशिफ की है। कोरियन डेब्यू के बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो यहां बेव सीरीज के साथ- साथ एक फिल्म भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'वर्ष 2022 बहुत ही आशाजनक लग रहा है। मैं एक कोरियाई एजेंसी के साथ साइन अप करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मैं कोरियाई भाषा का एक वेब शो और एक फिल्म कर रही हूं। यह वर्ष मेरे लिए काफी अलग होगा।' अनुष्का का कहना है कि जहां हम उनके के-ड्रामा और के-पॉप से प्यार करते हैं तो वहीं वो लोग हमारे सिनेमा और हमारी संस्कृति से प्यार करते हैं।'

कोरिया में है फैंस

अनुष्का का कहना है कि कोरिया में भी उनकी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि उन्होंने इस देश में काम करने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'कोरिया में मेरे बहुत फैंस हैं। यह मेरे लिए बहुत हैरानी की बात है जिसे जानकर अच्छा लगता है। मैं अपने फैंस से प्यार करती हूं और मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। मुझे लगता है कि वो मुझे पसंद करते हैं क्योंकि वो मुझसे कनेक्टेड महसूस करते हैं। मैं अपने कोरियाई इंडस्ट्री में काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।'

Also Read: 19 साल की अनुष्का सेन ने पार कीं हॉटनेस की हद, बोल्‍ड अंदाज दिखा सोशल मीडिया पर लगाई आग

इन शोज में आ चुकी हैं नजर

आपको बता दें कि अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ चुकी हैं जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें झांसी की रानी, यहां मैं घर घर खेली, देवों के देव महादेव और बालवीर शामिल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर