Khatron Ke Khiladi 11: खतरों के खिलाड़ी के सेट पर पानी में लगी आग, निक्की तंबोली-वरुण सूद ने किया सिजलिंग डांस

Nikki Tamboli and Varun Sood Sizzling dance Khatron Ke Khiladi 11: खतरों के खिलाड़ी के एपिसोड में आग लगने वाली है। क्योंकि निक्की तंबोली और वरुण सूद एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं...

Khatron Ke Khiladi 11 Video| Nikki Tamboli and Varun Sood Sizzling dance Khatron Ke Khiladi| Nikki Varun Tip Tip Barsa Paani| निक्की तंबोली-वरुण सूद ने डांस वीडियो| खतरों के खिलाड़ी|
खतरों के खिलाड़ी-11। 
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को खूब पसंद किया जा रहा है।
  • अब शो में निक्की तंबोली और वरुण सूद एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं।
  • वरुण सूद और निक्की तंबोली शो में रोमांस करते दिखने वाले हैं। 

छोटे परदे का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शुरू हो चुका है। दर्शकों द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को खूब पसंद किया जा रहा है। लॉन्च के बाद से ही खतरों के खिलाड़ी-11 ऑडियंस का पसंदीदा बन चुका है। डेयर वर्सेज डेविल थीम लेकर आया रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में एक से बढ़कर एक कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। 

अब खतरों के खिलाड़ी के एपिसोड में आग लगने वाली है। क्योंकि निक्की तंबोली और वरुण सूद एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वरुण सूद और निक्की तंबोली एक टास्क के दौरान रोमांस करते दिख रहे हैं। 

वरुण सूद और निक्की तंबोली की इस वीडियो में केमेस्ट्री कफी शानदार नजर आ रही है। दोनों जहां पानी में सिजलिंग डांस कर रहे हैं वहीं बैकग्राउंड में टिप टिप बरसा पानी गाना चल रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

आपको बता दें, स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं निक्की तंबोली सबसे पहले ही शो से एलिमिनेट हो गई थीं। अभिनेत्री को तीन स्टंट बैक-टू-बैक निरस्त किए थे और इसी के बाद उनको हटा दिया गया था। उनके एलिमिनेशन के तुरंत बाद उनके वापस आने की अफवाहें सामने आने लगीं। अब निक्की तंबोली ने खतरों के खिलाड़ी में कमबैक कर लिया है। निक्की की वापसी के साथ ही रोहित शेट्टी ने उनके साथ प्रैंक करना शुरू कर दिए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर