TV News Wrap: खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना पॉजिटिव

TV News Wrap 17 june 2021: 17 जून का दिन टीवी जगत के लिए काफी अहम रहा। कई र‍ियलिटी शोज को लेकर अहम खबरें सामने आईं।

Anushka Sen
Anushka Sen 
मुख्य बातें
  • बेबी बंप छुपाती नजर आईं शाहीर शेख की पत्‍नी रुचिका
  • Arjun Bijlani संग रोमांस करेंगी कनिका मन 
  • इस बार 6 महीने चलेगा रियलिटी शो Bigg Boss 15

TV News Wrap 17 june 2021: 17 जून का दिन टीवी जगत के लिए काफी अहम रहा। कई र‍ियलिटी शोज को लेकर अहम खबरें सामने आईं। खबर आई कि रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन को कोरोना हो गया है एवं रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के छह महीने के होने का दावा मीडियो रिपोर्ट में किया जा रहा है। 

खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना पॉजिटिव
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अन्‍य कंटेस्‍टेंट की भी कोरोना जांच की गई जोकि निगेटिव आई है। अनुष्‍का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍हें क्‍वारंटीन कर दिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का के अंदर कोई भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखें हैं, फिर भी उन्हें लोगों से दूरी बनाए रंखने की सलाह दी गई है।

इस बार 6 महीने चलेगा Bigg Boss 15
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि 'Bigg Boss 15' में कंटेस्‍टेंट्स के तौर पर रिया चक्रवर्ती से लेकर 'दयाबेन' दिशा वकानी शामिल हो सकती हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस बार यह शो 3 महीने नहीं, बल्‍क‍ि 6 महीने तक चल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शो की शुरुआत इस बार 12 कंटेस्‍टेंट के साथ होगी।

बेबी बंप छुपाती नजर आईं शाहीर शेख की पत्‍नी रुचिका
टीवी एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हालांकि दोनों सितारों ने इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं द‍िया है लेकिन तस्‍वीरों से ऐसा नजर आ रहा है। रुचिका बुधवार रात एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुईं। इस पार्टी की तस्‍वीरों में रुचिका का बेबी बंप नजर आ रहा है। 

शोएब इब्राहिम को मिला यूट्यूब का गोल्डन बटन
टीवी एक्‍टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। इस चैनल पर शोएब आए दिन फैंस के लिए वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इस चैनल पर 10 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हुए हैं। इस मौके पर शोएब को यूट्यूब का गोल्‍डन बटन मिला है। शोएब से पहले दीपिका कक्कड़ को भी गोल्डन बटन मिल चुका है। दीपिका का जहान नाम से एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल है। 

Arjun Bijlani संग रोमांस करेंगी कनिका मन 
सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा फेम टीवी अदाकारा कनिका मान अपने अगले प्रोजेक्ट में अर्जुन बिजलानी के साथ काम करने वाली हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो कनिका मान जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाली हैं। ये वेब सीरीज एक रोमांटिक सीरीज होगी जिसमें एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई जाएगी जिनकी उम्र में लंबा फासला है। इस वेब शो में कनिका मान के साथ खतरों के खिलाड़ी 11 स्टार अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर