Khatron Ke Khiladi 11 Finale: खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले डेट हुई तय, इन 2 सितारों में ट्रॉफी के लिए फाइनल रेस!

KKK season 11 top 2 finalist And Khatron Ke Khiladi 11 Finale date| खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले के कौन होंगे फाइनलिस्ट और किन 2 के बीच होगी ट्रॉफी की जंग। जानें सभी डिटेल

khatron ke khiladi season 11 top 3 finalist| khatron ke khiladi 2021 winner| Khatron Ke Khiladi 11 Finale date Time| खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले डेट| खतरों के खिलाड़ी के टॉप-2 फाइनलिस्ट|
खतरों के खिलाड़ी-11। 
मुख्य बातें
  • कब होगा खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले?
  • किन 2 सितारों में होगी खतरों के खिलाड़ी 11 ट्रॉफी के लिए फाइनल रेस?
  • जानें रोहित शेट्टी के टीवी शो से जुड़ी सभी डिटेल

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 इस समय सबसे लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो में से एक है। टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का बहुत जल्द ग्रैंड फिनाले होगा। फिलहाल श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, वरुण सूद, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो का आखिरी एपिसोड यानि कि खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले कब टेलीकास्ट किया जाएगा। तो आइए जानते हैं शो के ग्रैंड फिनाले के बारे में कुछ खास बातें। इसके अलावा कौन होंगे खतरों के खिलाड़ी 11 का फाइनलिस्ट और किन 2 के बीच होगी ट्रॉफी की जंग। जानें सभी डिटेल...

कब होगा खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले?
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का प्रीमियर 17 जुलाई को हुआ था। टीवी शो का ये सीजन केप टाउन में फिल्माया गया है। जबकि रोहित शेट्टी इस टेलीविजन रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कंटेस्टेंट की शूटिंग जून में ही पूरी हो चुकी है। शो के 11वें सीजन में एक से बढ़कर एक लोकप्रिय हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फाइनल 25 और 26 सितंबर को होगा। रोहित शेट्टी इसकी शूटिंग सितंबर के सेकंड वीक में करेंगे।

ये कंटेस्टेंट हो चुके एलिमिनेट
खतरों के खिलाड़ी 11 ने एलिमिनेट कंटेस्टेंट की बात करें तो अब तक सौरभ राज जैन, आस्था गिल, निक्की तंबोली, महक चहल और 
अनुष्का सेन बाहर हो चुके हैं। पिछले हफ्ते अनुष्का सेन का एलिमिनेशन हुआ था। इसी के साथ, शो में कुल 8 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी के लिए संघर्ष करेंगे। ये स्टार्स अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, वरुण सूद और सना मकबूल है।

किन 2 सितारों में होगी खतरों के खिलाड़ी 11 ट्रॉफी के लिए फाइनल रेस?
इस बार खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल का लेवल दोगुना कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी शो के टॉप फाइनलिस्ट हैं। इतना ही नहीं आखिरी और फाइनल मुकाबला दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के बीच होगा। जिन में से किसी एक के हाथ ट्रॉफी लगेगी। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर