Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी या दिव्यांका त्रिपाठी कौन जीता शो, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ विनर का नाम

Khatron Ke Khiladi 11 finale: पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का आज फिनाले एपिसोड शूट किया गया। सेट से आ रही खबरों के आधार पर सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

Khatron Ke Khiladi 11 contestants, KKK 11 Finale shoot, Arjun Bijlani, Divyanka Tripathi
Khatron Ke Khiladi 11 
मुख्य बातें
  • रियलिटी शो के फिनाले की मंगलवार को शूटिंग की गई
  • सोशल मीडिया पर विनर के नाम को लेकर शुरू हुई चर्चा
  • बीटीएस वीडियो से अर्जुन ने बंटोरी सुर्खियां

Khatron Ke Khiladi 11 finale shoot today: कई हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के सीजन के विजेता को चुन लिया गया। मंगलवार को मुंबई के फिल्म सिटी में फिनाले की शूटिंग की गई। हालांकि एपिसोड बाद में टेलीकास्‍ट होगा। मगर सेट से आ रही खबरों के आधार पर सोशल मीडिया पर अचानक KKK11 और उसके विनर का नाम ट्रेंड होने लगा। 

फिनाले का एक बीटीएस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निक्की तंबोली, आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी एक साथ पोज देते नजर आते हैं। उनके वीडियो को देख अर्जुन शो के विनर नजर आते हैं। हालांकि वहीं दूसरी तरफ शो की दमदार प्रतियोगी दिव्‍यांका का नाम भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के फैंस का मानना है कि विनर कोई भी हो लेकिन असल विनर दिव्यंका ही हैं। तभी तो ट्विटर पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस इस बार डिजर्विंग विनर दिव्यांका का नाम ट्रेंड कर रहे हैं। दिव्यांका का प्रदर्शन शो में काफी अच्‍छा रहा है। उन्हें ना तो मगरमच्छ से कोई डर लगा ना ही किसी स्टंट से। वो बिना डरे सारे स्टंट्स करती थीं। तभी फैंस ने उन्हें मगर रानी का नाम भी दिया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिनाले के शूट के लिए सभी सितारे आज पहुंचे, जिनमें दिव्यंका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन, आस्था गिल, महक चहल, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज अलग अलग अंदाज में नजर आए। बताया जा रहा है कि नागिन एक्टर अर्जुन बिजलानी शो के विनर घोषित हो चुके हैं, हालांकि अभी तक कहीं भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, इसका खुलासा वीकेंड पर ही होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर