झांसी की रानी एक्ट्रेस Kratika Sengar को लगता है पति से डर, Nikitin Dheer को गुस्से में देख कांप जाती हैं

Kratika Sengar Husband Nikitin Dheer Aggression: टीवी अदाकारा कृतिका सेंगर बताती हैं कि जब वो अनमैरिड थी तो निकितिन से सब बात मनवा लेती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है...

jhansi ki rani TV Actress Kratika Sengar reveals She scared When husband Nikitin Dheer gets Angry
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कृतिका सेंगर और निकितिन धीर फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं।
  • कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की अरेंज मैरिज हुई थी।
  • दोनों को छोटे परदे की बेस्ट रियल लाइफ जोड़ियों में गिना जाता है।

टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। कृतिका और निकितिन धीर की केमेस्ट्री अक्सर फैन्स को पसंद आती है। दोनों को छोटे परदे की बेस्ट रियल लाइफ जोड़ियों में गिना जाता है। कम ही लोग जानते हैं कि कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और फिलहाल ये कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी के पलों को एंजॉय कर रहा है। 
अब हाल ही में एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल डेज और कसौटी जिंदगी से झांसी की रानी तक शोज की पूरी जर्नी के बारे में बात की है। इस दौरान कृतिका ने अपने ससुर पंकज धीर के साथ बॉन्डिंग और पति निकितिन धीर से जुड़ी बातें भी बताई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on

कृतिका सेंगर ने खुलासा किया कि जब वो अनमैरिड थी, तो अपनी इच्छा के अनुसार लड़ती थी और बात भी मनवा कर रहती थीं। लेकिन निकितिन के साथ शादी के बाद का मामला ऐसा नहीं है क्योंकि अब वो भी गिवअप नहीं करते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on


टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर बताती हैं कि जब पति निकितिन धीर को गुस्सा आता है तो वो कांप जाती हैं। उनका लुक ही यह समझने के लिए काफी होता है कि निकितिन को कुछ चीजें पसंद नहीं आ रही हैं। मैं उनसे डरती हूं, कई बार जब मैं अपने परिवार के सदस्यों की बात नहीं मानती हूं, तो वे मेरे बारे में निकितिन से शिकायत करने की धमकी देते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर