तीन साल के हुए कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटे, बुआ आरती सिंह ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो

Krushna Abhishek Sons: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटे कृषांग और रयान तीन साल के हो गए हैं। इस मौके पर बुआ आरती सिंह ने शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीरें।

Krushna Abhishek Sons Turn 3 Year old
Krushna Abhishek Sons Turn 3 Year old 
मुख्य बातें
  • तीन साल के हुए कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बेटे
  • बुआ आरती सिंह ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
  • मालूम हो कि सरोगेसी के जरिए साल 2017 में कृष्णा- कश्मीर पेरेंट्स बने थे

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के जुड़वां बेटे कृषांग और रयान आज (3 जून) तीन साल के हो गए हैं। इस मौके पर बुआ व बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने उनकी खास फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

बुआ आरती सिंह ने शेयर की खास तस्वीरें

आरती ने दोनों के साथ फैमिली फोटोज पोस्ट की। इन तस्वीरों में वो अपने भतीजों के साथ समय बिताती और मस्ती करती दिख रही हैं। इन्हें शेयर कर एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा, 'हमारे चीकू पीकू को जन्मदिन की बधाई। हमारी खुशी... भगवान तुम दोनों को हेल्दी लाइफ दे। मैं इन्हें याद करती हूं क्योंकि इस लॉकडाउन में मैं इनसे एक बार भी नहीं मिली हूं। मैं इसके (लॉकडाउन) खत्म होने और इनसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।' इसके बाद आरती ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो दोनों को गोद में उठाकर डांस करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on

कृष्णा अभिषेक ने भी शेयर की फोटो

अपने बेटों के जन्मदिन के खास मौके पर कृष्णा ने भी सोशल मीडिया पर उनकी फोटो पोस्ट की और लिखा, 'मेरे बच्चों को जन्मदिन की बधाई। इन दोनों को देने के लिए शुक्रिया भगवान। ये दोनों मस्तीखोर आज 3 साल के हो गए हैं। लव यू कृषांग और रयान चीकू और पीकू।' वहीं कश्मीरा शाह ने उनके साथ बेहद क्यूट फोटो शेयर कर लिखा, 'हे भगवान! ये दोनों तीन साल के हो गए?' मालूम हो कि साल 2017 में सरोगेसी के जरिए कृष्णा और कश्मीरा के दोनों बेटों का जन्म हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on

बता दें कि पिछले साल दोनों के बर्थेडे के मौके पर पार्टी रखी गई थी जिसमें कई सिलेब्रिटीज शामिल हुए थे, जिनमे करण मेहरा, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर