रेहान और प्रिया के बीच 'Kuch Toh Hai', 7 पॉइंट में जानें एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल TV शो की अब तक की कहानी

TV Show Kuch Toh Hai Story Till Date : हर्ष राजपूत और कृष्णा मुखर्जी कम वक्त में कुछ तो है से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जानें 7 पॉइंट में टीवी शो की कहानी अब तक की...

Harsh Rajput and Krishna Mukherjee TV Show Kuch Toh Hai Rehaan Priya Full Story
कुछ तो है टीवी सीरियल। 
मुख्य बातें
  • एकता कपूर ने नागिन सीरीज को सीजन 6 के साथ एक नया मोड़ दिया है।
  • कुछ तो है टीवी शो के साथ एकबार फिर से मेकर्स काल्पनिक, थ्रिलर कहानी लेकर आए हैं।
  • 7 पॉइंट में जानें इस टीवी शो की अब तक की कहानी।

कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में की शुरुआत हो चुकी है। एकता कपूर ने नागिन सीरीज को सीजन 6 के साथ एक नया मोड़ दिया है। कुछ तो है सुपरनैचुरल टीवी शो के साथ एकबार फिर से मेकर्स काल्पनिक, थ्रिलर कहानी लेकर आए हैं। हर्ष राजपूत और कृष्णा मुखर्जी इसमें लीड रोल निभा रहे हैं बहुत ही कम वक्त में दोनों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं।

हर्ष का किरदार रेहान और कृष्णा का कैरेक्टर प्रिया जनता को सीधे कनेक्ट कर रहा है। कुछ तो है में दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। अब तो प्रिया और रेहान के बीच प्यार की चिंगारी भी लगती दिख रही है। आज हम आपको बता रहे हैं रेहान और प्रिया के टीवी शो 'कुछ तो है' की स्टोरी। 7 पॉइंट में जानें कहानी अब तक की...

1. एक-दूसरे से अलग हैं प्रिया-रेहान 
टीवी सीरियल कुछ तो है की कहानी रेहान और प्रिया की है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। रेहान(हर्ष राजपूत) असाधारण लड़का है। वो एक इंसान की तरह रहता है, लेकिन उनके जैसा नहीं है। क्योंकि उसे अंधेरा पसंद आता है और रोशनी से नफरत है। रेहान एक शापित अदीसात यानि पिशाच है जो प्यार की खोज करेगा, लेकिन उसे कभी नहीं पा सकता। वहीं प्रिया(कृष्णा मुखर्जी) आधी इंसान और आधी परी है। उसके पास सुपरनैचुरल शक्तियां हैं। प्रिया कुछ सेकंड के भीतर अपने गहरे घाव को ठीक कर लेता है। जब रेहान, प्रिया से मिलता है तो वो आकर्षित महसूस करता है। जब भी वो, प्रिया के पास होता है वह एक सामान्य इंसान की तरह व्यवहार करता है। प्रिया भी रेहान के प्रति आकर्षित महसूस करने लगी है।

2. रेहान-प्रिया के बीच खड़ी है रागेश्वरी
रागेश्वरी सीरियल कुछ तो है में एक अहम किरदार है। रागेश्वरी ही है जो लगातार प्रिया और रेहान को अलग करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि वह रेहान की सच्चाई जानती है और प्रिया की रक्षा करना चाहती है। यह मानते हुए कि रेहान उसे नुकसान पहुंचा सकता है। रेहान और प्रिया जब-जब एक-दूसरे के रास्ते में आते हैं दोनों को उनके बीच चिंगारी महसूस होते है। प्रिया को पता चल चुका है कि रागेश्वरी उसकी मां है और फरिश्ता उसके पिता हैं। इतना ही नहीं प्रिया को रेहान का असली रूप भी पता चल चुकी है। रेहान ने प्रिया पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो उसे मार नहीं सका था। वह खुद सोचता है कि प्रिया को नुकसान पहुंचाने से क्या उसे रोक रहा है। तभी प्रिया को रेहान की अदिशात होने की सच्चाई का पता चल जाता है। 

3. खूंखार आदिशात बन जाएगा रेहान
आखिरकार कुछ तो है में वो तारीख आ गई है जब रेहान अपने असली रूप में आ जाएगा। वह दिन जब रेहान पूरी तरह से आदिशात में बन जाएगा। पूर्णिमा की रात रेहान को मिला श्राप सच साबित हो जाएगा और वो अब खूंखार आदिशात बन जाएगा। रेहान को पता चलता है कि आज उसके साथ कुछ होने वाला है। उसी दिन स्वाति और अर्नब की सगाई होती है। इधर प्रिया सबको रेहान की सच्चाई बताने का निर्णय लेती है लेकिन रागेश्वरी प्रिया को एक कमरे में बंद कर देती है। क्योंकि उसे पता है आज पूर्णिमा की रात रेहान एक पवित्र आत्मा यानि प्रिया को मारकर और अधिक शक्तिशाली बनने वाला है जो कि उसे मिला सालों पुराना श्राप है। तभी रेहान की बहन सौम्या और मोहित की सगाई टूट जाती है। सभी को पता चला कि मोहित,  प्रिया से प्यार करता है। हर कोई हैरान है और रेहान गुस्से में प्रिया को मारने के लिए उसके पास जाता है। लेकिन प्रिया बताती है कि वो मोहित प्यार नहीं करती। इसपर रेहान का तसल्ली मिलती है।

4. प्रिया से मांफी मांगता है रेहान
मोहित के बारे में प्रिया से सच जानने के बाद रेहान उसे डराने के लिए माफी मांगता है और उसे बताता है कि वह अपनी बहन सौम्या से बहुत प्यार करता है। सौम्या, मोहित के बिना नहीं रह सकती है। ऐसे में रेहान, प्रिया से उसकी मदद करने के लिए कहता है जिसके लिए प्रिया सहमत हो जाती है, रेहान कहता है कि प्रिया सब लोगों के सामने उससे शादी करने के लिए हां कह दे ताकि मोहित वापसी सौम्या के पास चला जाए। हालांकि घर जाने के बाद प्रिया, रेहान का प्रपोजल ठुकरा देती है।

5. अपने वादे से पलट जाती है प्रिया
दरअसल पता चलता है कि किसी ने प्रिया की मां को किडनैप कर लिया है और वो उसे इन सभी चीजों को कहने के लिए मजबूर करता है। किडनैपर प्रिया को कहता है कि वो सभी को यह बताए कि वह मोहित से प्यार करती है और उसने ऐसा ही किया। रेहान प्रिया से बहुत नाराज है क्योंकि उसने शादी के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए उसकी बात नहीं मानी। रेहान चाहता था कि प्रिया सबके सामने उसके शादी के प्रस्ताव को 'हां' कह दे ताकि मोहित, प्रिया को प्यार करना बंद कर दे। लेकिन प्रिया, मोहित को स्वीकार कर लेती है।

6. प्रिया को जान से मार देता है रेहान
गुस्से में पागल रेहान, प्रिया को जंगल में ले जाता है और उसपर चिल्लाता है। प्रिया, रेहान को समझने की कोशिश करती है, लेकिन वह सुन नहीं रहा था। रेहान अपना वैम्प अवतार लेकर प्रिया को फेंक देता है। उसे सिर में चोट लगती और वो बेहोश हो जाती है। फिर रेहान, प्रिया के गर्दन वाले टैटू को देखता है उसका खून पीने के लिए काट लेता है। दूसरी ओर रागेश्वरी, प्रिया को ढूंढती है और पूर्णिमा पर लाल चांद देखती है। तभी रागेश्वरी, प्रिया को जंगल के अंदर जमीन पर पड़ा हुआ पाती है और उसे जगाने की कोशिश करती है। प्रिया अपनी आँखें खोलती है और अपनी मां को बताती है कि उसने अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं किया क्योंकि उसकी मां ने शक्तियों का उपयोग नहीं करने के लिए कसम दी थी। प्रिया फिर होश खो देती है। क्या वह मर चुकी है?

7. प्रिया बन जाएगी आदिनागिन?
रागेश्वरी को ये सब जानकर बहुत बुरा लग रहा है और वो चिल्लाती है कि प्रिया को पहले अपनी जान बचानी चाहिए थी। रागेश्वरी, प्रिया को एक प्रसिद्ध नागिन गुफा में ले जाती है और उसकी जान वापस करने के लिए महिला पुजारी से कहती है। रागेश्वरी कहती है कि वो कुछ भी करने के लिए तैयार है ताकि प्रिया की जिंदगी बच सके। महिला पुजारी तालाब के अंदर प्रिया को डुबोती है और वह डूब जाती है। तभी रागेश्वरी को ये कहते हुए सुना जाता है कि तो तुम्हारा ये फैसला है, ठीक है तो आज मैं भी अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर उसे वापस लाऊंगी। इस तरह से अब ऐसा कुछ होने वाला है जिससे प्रिया आदि-नागिन का अवतार लेगी और फिर से उसकी वापसी होगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर