Kushal Punjabi Family: 4 साल पहले कुशल ने की थी Beach वेड‍िंग, पत्‍नी-बेटे के साथ Photos कर देंगी इमोशनल

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 27, 2019 | 13:23 IST

Kushal Punjabi Family Photo Album: 37 साल की उम्र में सुसाइड करने वाले कुशल पंजाबी अपने परिवार से बेहद जुड़े हुए थे और उन्‍हें बेटे क‍ियान से बहुत प्‍यार था। यहां देखें उनका फैमिली अलबम

Kushal Punjabi Family: 4 साल पहले कुशल पंजाबी ने की थी Beach वेड‍िंग, पत्‍नी-बेटे के साथ Photos कर देंगी आंखें नम
Kushal Punjabi Family  |  तस्वीर साभार: Instagram

इश्‍क में मरजावां एक्‍टर कुशल पंजाबी के अचानक हुए न‍िधन से टीवी जगत और फैन्‍स सदमे में हैं। एक्‍टर ने फांसी लगाकर सुसाइड क‍िया है और बताया जा रहा है क‍ि वह ड‍िप्रेशन में भी थे। इस खबर का पता तब लगा, जब एक्‍टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीड‍िया पर एक इमोशनल पोस्‍ट लिखकर कुशल के न रहने के बारे में बताया। वहीं चंद्र नंद‍िनी फेम एक्‍टर चेतन हंसराज सबसे पहले एक्‍टर रहे जिन्‍होंने कुशल को उनके अपार्टमेंट में मृत देखा। 

चेतन ने टेली टॉक से हुई एक्‍सक्‍लूस‍िव बातचीत में बताया क‍ि प‍िछली रात वह उनके अपार्टमेंट में गए थे और चाबी बनवाने वाले से ताला खुलवाया। कुशल के मम्‍मी-पापा भी मेरे साथ थे। जब हमने दरवाजा खोला तो... ये सब बहुत जल्‍दी हो गया। 

कुशल पंजाबी के पीछे उनके परिवार में उनकी यूरोपीय मूल की पत्‍नी ऑड्रे डल्‍हन और बेटा क‍ियान हैं जो फ‍िलहाल शंघाई में रह रहे हैं। 4 साल पहले यानी नवंबर 2015 में कुशल ने फांस के बीच पर भारतीय रीति-र‍िवाजों से शादी की थी। वहीं पेरेंट्स के अलावा एक बहन भी है। कुशल अपने परिवार के बेहद करीब थे और इंस्टाग्राम पर अक्‍सर सभी की तस्‍वीरें पोस्‍ट करते थे।

Pictures of Kushal Punjabi with wife Audrey and son Kian

A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

सूत्रों के मुताब‍िक, कुशल पंजाबी ने मरने से पहले डेढ़ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें कुशल पंजाबी ने क‍िसी को भी अपनी मौत का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया। वहीं अपनी प्रॉपर्टी का बंटवारा भी  उन्‍होंने इस नोट में क‍िया है। कुशल ने आधी प्रॉपर्टी मां-बाप और बहन के नाम की है और बाकी आधी बेटे के नाम। प्रॉपर्टी के बंटवारे में कहीं भी उनकी वाइफ का नाम नहीं है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर