Kushal Punjabi Wife: कुशल पंजाबी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं उनकी पत्नी, दुपट्टे से चेहरा ढके आईं नजर

टीवी मसाला
Updated Dec 31, 2019 | 09:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kushal Punjabi Wife: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हन भी शामिल हुईं।

Kushal Punjabi with wife Audrey Dolhen
Kushal Punjabi with wife Audrey Dolhen 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी
  • कुशल की पत्नी ऑड्रे चीन में रहती हैं जो कि कुशल के अंतिम संस्कार में शामिल होने भारत आईं
  • ऑड्रे की वीडियो सामने आईं हैं जिनमें वो दुपट्टे से अपना चेहरा ढककर कार में बैठती नजर आ रही हैं

जाने माने टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने कुछ दिनों पहले अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया और उन्हें जानने वाले यह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि कुशल ने ऐसा कदम उठाया। 

कुशल की आत्महत्या के पीछे उनकी पर्सनल जिंदगी बताई गई। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हन (Audrey Dolhen) और उनके बीच सबकुछ सही नहीं था और ऑड्रे पिछले कुछ समय से चीन के शंघाई में रह रहीं थीं। कुशल के निधन के बाद ऑड्रे कुशल के अंतिम संस्कार के लिए भारत आईं और जब वो रवाना होने लगीं तब मीडिया ने उन्हें घेर लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

 

ऑड्रे की जो वीडियो सामने आईं हैं उनमें वो सफेद सूट पहने नजर आ रही हैं। कैमरों की नजर से बचने के लिए ऑड्रे ने दुपट्टे से अपने चेहरे को ढका हुआ था और वो जाकर अपनी कार में बैठ गईं। मालूम हो कि हाल ही में कुशल की प्रार्थना मीटिंग हुई ती जिसमें करणवीर बोहरा, हुसैन, शिल्पा सकलानी, अपूर्व अग्निहोत्री समेत कई एक्टर्स पहुंचे। 

बता दें कि हाल ही में कुशल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि कुशल अब इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल कुशल के पेरेंट्स उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही थी जिसके बाद उन्होंने कुशल के दोस्त चेतन हंसराज को फोन किया और उनके साथ कुशल के घर पहुंचे और उन्होंने चाबीवाले की मदद से दरवाजा खोला तो घर में कुशल का शव मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

मालूम हो कि कुशल ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया। इसके साथ ही उन्होंने इस नोट में 50 प्रतिशत संपत्ति अपने तीन साल के बेटे कियान और 50 प्रतिशत संपत्ति अपने माता-पिता के नाम की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर