Kushal Punjabi Prayer Meet: कुशल पंजाबी की प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारे, पत्नी ऑड्री डॉलेन भी आईं नजर

टीवी मसाला
Updated Dec 29, 2019 | 20:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kushal Punjabi Prayer Meet: कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। हर कोई ये सुनकर हैरान रह गया। रविवार को कुशल की प्रार्थना सभा रखी गई।

Kushal Punjabi Prayer Meet
Kushal Punjabi Prayer Meet  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुशल पंजाबी की रखी गई प्रार्थना सभा
  • कुशल की पत्नी ऑड्री भी आईं नजर
  • प्रार्थना सभा में चेतन हंसराज, कविता कौशिक समेत कई सितारे पहुंचे

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत ने इंडस्ट्री को झकझौर के रख दिया। उन्होंने डिप्रेशन की वजह से 26 दिसंबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल की खुदकुशी की खबर इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। उनके साथी कलाकार इस खबर से हैरान रह गए। शनिवार को कुशल का अंतिम संस्कार रखा गया था। वहीं आज उनकी प्रार्थना सभा रखी गई है।

कुशल के निधन के बाद उनकी पत्नी ऑड्री डॉलेन चीन से लौट आई हैं। प्रार्थना सभा में चेतन हंसराज, कविता कौशिक, आमिर अली, नकुल मेहता जैसे सितारे पहुंचे। वहीं कुशल की पत्नी ऑड्री भी कार में बैठते हुए नजर आ रही थीं। कुशल की पत्नी उनके बेटे के साथ चीन में रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

आपको बता दें कि कुशल के घर का ताला उनके दोस्त चेतन हंसराज ने तुड़वाया था। उस दौरान कुशल के माता-पिता भी उनके साथ थे। कुशल के बारे में ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। चेतन ने बताया कि कुशल हमेशा पॉजिटिव रहते थे। वे एक फाइटर और मजबूत शख्स थे। उन्होंने जो किया, वो समझ के बाहर है। समझ में नहीं आ रहा है क्या हो गया है इस दुनिया को।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी कुशल की मौत पर दुख जताया। दोनों ने फिल्म अंदाज में साथ काम किया था। अक्षय ने बताया कि हमने साथ काम किया है। मुझे लगता है कि हर किसी का अपना संघर्ष होता है। कुछ लोग इसे समझने के लिए भाग्यशाली होते हैं और कुछ इसे समझ नहीं पाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#nakulmehta @teesuperfly snapped at #KushalPunjabi prayer meeting in Mumbai today #ManavManglani #sunday A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

गौरतलब है कि कुशल के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जायदाद का 50 फीसदी उनके बेटे कियान को मिले और बाकी 50% उनकी मां और बहन में बांट दिया जाए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर