Bigg Boss-13: माहिरा शर्मा की मां ने दी पारस छाबड़ा को पिटाई की धमकी, बोलीं- मेरी बेटी को Kiss मत कर

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Mother Warn Paras Chhabra: माहिरा शर्मा की मां सानिया बिग बॉस-13 में अपनी बेटी को देखकर इमोशनल हो जाती हैं। वहीं पारस छाबड़ा पर माहिरा शर्मा की मां का गुस्सा फूट पड़ता है...

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Mother take class Paras Chhabra For Kissing Her Daughter
माहिरा शर्मा, सानिया शर्मा और पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले शो में आने वाले हैं।
  • माहिरा शर्मा से मिलने उनकी मां सानिया शर्मा आएंगी।
  • माहिरा की मां शो में आते ही सबसे पहले पारस छाबड़ा को वॉर्निंग देंगी।

बिग बॉस-13 में इस हफ्ते एकबार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने खासतौर पर उनके घरवाले शो में आने वाले हैं। बिग बॉस-13 के घर में कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स जहां उन्हें देखकर इमोनशल हो जाएंगे। वहीं घरवाले कंटेस्टेंट के राइवल को भी समझाते नजर आएंगे। बिग बॉस-13 के अपकमिंग एपिसोड का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है जिसमें माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि माहिरा शर्मा की मां वीडियो में पारस छाबड़ा को धमकी भरी वॉर्निंग दे रही हैं। 
दरअसल माहिरा शर्मा की मां सानिया सबसे पहले बिग बॉस-13 के घर में जाकर अपनी बेटी से मिलती हैं। मां को देखकर माहिरा इमोशनल हो जाती है। ऐसे में सानिया बेटी को शांत कराती हैं और बाकी घरवालों से मिलती हैं। सानिया शर्मा जहां सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और शहनाज गिल से खुशी-खुशी मिलती हैं। वहीं पारस छाबड़ा पर माहिरा शर्मा की मां का गुस्सा फूट पड़ता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

माहिरा शर्मा की मां पारस छाबड़ा को देखते ही कहती हैं कि तेरेको तो मैं मारूं...। सानिया शर्मा कहती हैं, 'पारस तेरी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी बहुत प्यारी है माहिरा को तुम्हारी दोस्त है ही। और बाकी ना माहिरा को किस विस मत किया करो...। मुझे ये देखकर अच्छा नहीं लगता है। माहिरा को बोलने दिया करो और उसे स्टैंड लेने दो। अच्छा नहीं लगता जब लोग माहिरा को वीक कहते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

माहिरा शर्मा की मां सानिया शो में शहनाज गिल से भी बड़ी गर्मजोशी से मिलीं। उन्होंने शहनाज को समझाया कि वो रोया ना करें। साथ ही दोनों लड़कियां माहिरा और शहनाज एक लड़के पारस छाबड़ा के चक्कर में लड़ाई ना किया करें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर