10 दिन बाद अस्पताल से घर लौटीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी, अब भी हैं कोरोना पॉजिटिव

Mohena Kumari Covid 19 Positive: एक्ट्रेस मोहिना कुमारी समेत उनके परिवार के 22 लोगों को कोरोना वायरस हुआ था। अब एक्ट्रेस अस्पताल से घर लौट आईं हैं, हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी नेगेटिव नहीं आई है।

Mohena Kumari
Mohena Kumari  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अस्पताल से घर लौटीं एक्ट्रेस मोहिना कुूमारी
  • मोहिना अब भी हैं कोरोना पॉजिटिव
  • मोहिना समेत परिवार के 22 लोगों को हुआ था कोरोना

 ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी को कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस हो गया था। मोहिना के अलावा उनके ससुराल में 21 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिसके बाद ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था और यहीं उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अब मोहिना अपने घर लौट आईं हैं।

मोहिना ने खुद दी जानकारी

मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि करीब 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद वो घर लौट आईं हैं हालांकि अब भी कोरोना पॉजिटिव ही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाय, मैं घर लौट आई हूं लेकिन हम अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। हम नहीं जानते कि हमारी रिपोर्ट को नेगेटिव आने में कितना समय लगेगा। हम पिछले 10 दिन से अस्पताल में थे और उससे करीब 5 दिन पहले हमारे शरीर में यह वायरस आया था। तो उम्मीद करते हैं कि कुछ और दिन लगेंगे और हम इस वायरस को मात दे देंगे। लेकिन तब हमें कड़े नियमों का पालन करना होगा। हम सब हेल्थ में और मानसिक तौर पर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। आप सबके साथ के लिए एक बार फिर से शुक्रिया।'

वीडियो में रोती नजर आईं थीं मोहिना

कुछ दिनों पहले अस्पताल से मोहिना का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो रोती नजर आ रही थीं कि आज अस्पताल में हमारा छठा दिन है, लेकिन अभी भी कोरोना का रिजल्ट पॉजिटिव से नेगेटिव नहीं हो रहा है। हम सभी इंतजार कर रहे हैं कि कब हमारा टेस्ट निगेटिव आए। साथ ही मोहिना ने कहा था कि मुझे मेरे पति सुयश के माता- पिता और भांजे की टेंशन है। ये सोचकर भी डर लगता है कि आपके अंदर वायरस है।' वीडियो में मोहिना रोती नजर आती हैं और फैंस से यह अपील करती हैं कि लक्षण दिखते ही अपना टेस्ट करवाएं। मालूम हो कि उत्तराखंड के केबिनेट मिनिस्टर सतपाल सिंह महाराज मोहिना कुमारी के ससुर हैं। मोहिना के ससुराल में कुल 22 लोगों को कोरोना हुआ था।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

नहीं दिखे थे लक्षण

मोहिना ने बताया था कि उनके घर में कई लोग रहते हैं। परिवार के 7 सदस्य हैं और बाकी लोग संस्था के हैं और सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक्ट्रेस ने बताया था कि किसी में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे और इसी वजह से यह घर में रह रहे 22 लोगों में फैल गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

बता दें कि मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 14 अक्टूबर, 2019 को उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर