ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक ने 10 साल तक किया स्ट्रगल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर मोहसिन खान बन गए एक्टर

Mohsin Khan 10 Years Struggle: मोहसिन खान ने साल 2016 में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली थी। इससे पहले उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए लंबा स्ट्रगल किया....

Mohsin Khan 10 Years Struggled than Yeh Rishta Kya Kehlata Hai kartik become An Actor
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान कार्तिक का रोल निभा रहे हैं।
  • मोहसिन खान ने साल 2016 में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली थी।
  • शो में कार्तिक और नायरा की रोमांटिक केमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है।

10 साल तक ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक ने किया स्ट्रगल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर मोहसिन खान बन गए एक्टर टीवी एक्टर मोहसिन खान छोटे परदे के जरिए घर-घर फेमस हो चुके हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान कार्तिक का रोल निभा रहे हैं। शो में कार्तिक और नायरा की रोमांटिक केमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है। वैसे मोहसिन खान ने साल 2016 में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली थी। तब से अब तक मोहसिन टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। 
कम ही लोग जानते हैं कि मोहसिन खान का कभी भी प्लान नहीं था कि वो शोबिज इंटस्ट्री में आए। कुछ दिन पहले मोहसिन ने अपने हालिया इंटरव्यू में एकबार फिर से इस बारे में बात की। मोहसिन खान ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक सक्सेसफुल एक्टर बनूंगा। मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है बल्कि मैं एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हूं। कभी नहीं सोचा था कि इस फील्ड में आ जाऊंगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kaira.kakairav) on

ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक यानी मोहसिन खान कहते हैं, 'मैं सिर्फ एक बात जानता हूं। अगर मैं कुछ करता हूं तो पूरे दिल से करता हूं। यहां तक आने के लिए मुझे 10 साल का स्ट्रगल करना पड़ा। मुझे एजुकेशन भी पूरी करनी थी और सीखना तो हमेशा ही चलता रहता है।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

टीवी एक्टर मोहसिन खान ने अपने कॉलेज के दिनों में पढ़ाई के साथ-साथ ऐड्स में काम करना और कुछ टीवी शोज में साइड रोल शुरू कर दिए थे। ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले मोहसिन ने मेरी आशिकी तुमसे ही, ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी, निशा और उसके कजिन्स जैसे शोज में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर