रश्मि देसाई के बाद अब टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस की होगी नागिन-4 में एंट्री, निया शर्मा की बनेंगी दोस्त

Naagin 4 Bollywood Actress New Entry: नागिन-4 में एक और नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फेमस बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की को-स्टार होंगी...

Tiger Shroff bollywood Actress Roselin Soniya Gomes Enter in Naagin 4 As nia sharma friend
एक्ट्रेस रोजलीन सोनिया गोमज।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सीरियल नागिन-4 में अब नई एंट्री होने वाली है।
  • रश्मि देसाई के बाद एक और एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेगी।
  • ये बॉलीवुड स्टार रोजलीन सोनिया गोमेज हैं।

टीवी सीरियल नागिन-4 लगातार टीआरपी लिस्ट में बढ़त बनाए हुए है। अब शो के मेकर्स दर्शकों को एकबार फिर से चौंकाने वाले हैं। तभी तो नागिन-4 से जहां जैसमीन भसीन और सायंतनी घोष बाहर हो गई हैं वहीं अब शो में नई एंट्री होने वाली है। बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई जल्द ही नागिन-4 के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगी। 
रश्मि देसाई, एकता कपूर के शो नागिन-4 का हिस्सा बन चुकी हैं। शूटिंग सेट से उनके वीडियोज भी वायरल हो चुके हैं। निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया और अनीता हसनंदानी के सीरियल नागिन-4 में रश्मि देसाई क्या नया कैरेक्टर लेकर आएंगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 


अब खबर है कि नागिन-4 में एक और नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फेमस बॉलीवुड स्टार रोजलीन सोनिया गोमेज होंगी। रोजलीन सोनिया गोमेज पहले बॉलीवुड में घायल-2, मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ये रोजलीन का पहला टीवी शो नहीं होगा। इससे पहले वो एकता कपूर के ही शो कुंडली भाग्य में दिख चुकी हैं। 

 

 

 

 


बात अगर नागिन-4 में रोजलीन सोनिया गोमज के रोल की करें तो वो शो में निया शर्मा यानी बृंदा की दोस्त का रोल निभाएंगी। हालांकि रोजलीन कौन एपिसोड में नागिन-4 में एंट्री लेगी फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर