नागिन-4 में हुई Shwet Nisha की नई एंट्री, पहले दिन ही शूटिंग पर हवा में लटकाया तो निकल गई चीख - Video

Naagin 4 New Entry TV Actress Shwet Nisha As Gurumaa: टीवी अदाकारा स्वेट निशा पहली बार नागिन सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। गुरु मां बनीं निशा नागिन-4 की कहानी में विलेन विशाखा की मदद के लिए आ रही हैं....

TV Actress Shwet Nisha in Naagin 4 New Entry anita hassanandani as gurumaa Saturday Episode
सीरियल नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विशाखा कैसे भी करके अब नागमणि पाना चाहती है।
  • अब विशाखा इसके लिए बृंदा और देव को अलग करने का प्लान बना रही है।
  • विशाखा का साथ देने उनकी एक साथी आ रही हैं जिसका नाम गुरु मां होगा।

नागिन-4 में कहानी में विशाखा है जो देव और बृंदा को अलग करने में पूरा जोर लगा रही हैं। लाल टेकरी मंदिर में विशाखा के हाथ ऐसा मौका भी लगता है जब वो देव को मारने के बिल्कुल करीब पहुंच जाती है। लेकिन उसी वक्त वहां बृंदा पहुंच जाती है और उसका प्यार देव को बचा लेता है। लक्ष्य के इतने करीब आकर भी नागमणि ना पा सकीं विशाखा अब बौखला गई है। विशाखा कैसे भी करके अब नागमणि पाना चाहती है चाहे इसके लिए उनसे बृंदा और देव को अलग ही क्यों ना करना पड़ा। 
नागिन-4 में अब विशाखा थोड़ी और स्ट्रांग होने वाली हैं। क्योंकि 1 मार्च 2020 के नागिन-4 एपिसोड में विशाखा ने अपनी मदद के लिए एक साथी को पारेख परिवार में बुलाया है। ये साथी कोई और नहीं बल्कि गुरु मां होगी जो कि नागिन-4 में नई एंट्री ले रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shwet917) on

गुरु मां नागिन-4 की कहानी में विलेन विशाखा की मदद के लिए आ रही हैं। वैसे गुरु मां का रोल स्वेट निशा(Shwet Nisha) निभा रही हैं। टीवी अदाकारा स्वेट निशा पहली बार नागिन सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shwet917) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shwet917) on

हाल ही में नागिन-4 के शूटिंग सेट से गुरु मां बनी स्वेट निशा का ऑन लोकेशन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निशा सीरियल नागिन-4 की टीम के साथ शूटिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में निशा हवा में लटकी हुई नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shwet917) on

इस शूटिंग सीन के दौरान रियल में नागिन-4 की एक्ट्रेस स्वेट निशा की हालत खराब हो गई। सीन के लिए वो क्रूं मेंबर का हाथ छोड़ने को तैयार ही नहीं थीं। निशा को बार-बार डायरेक्टर हाथ छोड़कर सीन देने के लिए कहते हैं लेकिन वो जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। आखिरकार उनके सीन की शूटिंग पूरी होती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shwet917) on


वैसे अब देखना ये है कि विशाखा, गुरु मां के साथ मिलकर कौनसा नया खेल रचने वाली हैं। इस खेल में अब गुरु मां क्या नया ट्विस्ट लाएंगी कि विशाखा के लिए नागमणि पाने का रास्ता और साफ हो जाए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर