Naagin-4 : नयनतारा की चाल पड़ी उसी पर भारी, देव-वृंदा में कौन है इच्छाधारी नागिन? आखिर कब खुलेगा राज

टीवी मसाला
Updated Dec 23, 2019 | 14:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin-4 Highlights Virendra Dev Nayanthara Revenge: नयनतारा पूरी तरह से पारेख फैमिली के पीछे पड़ चुकी है। वो, देव पर हमला करती है लेकिन उसे एक इच्छाधारी सांप बचा लेता है। अब नयनतारा ने दूसरी चाल चली है...

naagin 4 highlights Written Update nayanthara reveals the game vrinda dev who is real ichadhari naag
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नयनतारा फिर से पारेख फैमिली के बीच बा की बर्थडे पार्टी में पहुंची है।
  • पार्टी में नयनतारा आग लगा देती है ताकि देव की असलीयत सामने आए।
  • नयनतारा चाहती है कि देव इच्छाधारी नाग बनकर सबके सामने आए।

नागिन-4 की रिवेंज ड्रामा कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 4 एपिसोड में ही मेकर्स ने दर्शकों के सामने सस्पेंस रखना शुरू कर दिया है। जैसा
कि नयनतारा पूरी तरह से पारेख फैमिली के पीछे पड़ चुकी है। वो, देव को मारने के लिए जंगल में हमला करती है लेकिन उसे एक इच्छाधारी सांप बचा लेता है। बाद में देव की मां आकर उसे घर लेकर जाती है जहां पर देव फैमिली के साथ बा के बर्थडे पार्टी की प्लानिंग करता है।  
इधर नयनतारा अपनी मां से कहती है कि देव एक इच्छाधारी नाग है या फिर पारेख फैमिली के हाथ नागमणी लग गई है। देव का असली चेहरा जानने के लिए नयनतारा अपनी मां के साथ एक प्लान बनाती है। नयनतारा फिर से पारेख फैमिली के बीच बा की बर्थडे पार्टी में पहुंची है। जहां पर वृंदा भी अपने मंगेतर के साथ आई होती है। इसी बीच पार्टी में नयनतारा आग लगा देती है ताकि देव अपने असली चेहरे यानि इच्छाधारी नाग बनकर सामने आए और उसकी सच्चाई पता चले। लेकिन देव बिना इच्छाधारी नाग बने ही बा को आग से बचा लेता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

ऐसे में नयनतारा को जैसे ही उसकी चाल असफल साबित होती दिखाई देती है वो खुद को आग में फंसा लेती है। नयनतारा कैसे भी करके देव को इच्छाधारी नाग का रूप लेते हुए देखना चाहती है। नयनतारा आग में फंसी हुई है और उसे देव-वृंदा बचाने की पूरी कोशिश कर हैं। अब देखना ये है कि क्या कोई इच्छाधारी नाग आकर नयनतारा को बचाएगा। या फिर नयनतारा की ये चाल उस पर ही भारी पड़ जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

क्या वाकई देव एक इच्छाधारी नाग है? अगर नहीं तो कौनसा दूसरा इच्छाधारी सांप? क्या वो सांप वृंदा है? जो पारेख परिवार की रक्षा करती है? इन सभी सवालों या कहें राज से पर्दा जल्द नागिन-4 के अगले एपिसोड में खुलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर