Naagin-4 की एक्ट्रेस जैसमीन भसीन ने तोड़ी अफेयर पर चुप्पी, बताया बिग बॉस-13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला से रिश्ता

टीवी मसाला
Updated Dec 30, 2019 | 08:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jasmin Bhasin Sidharth Shukla Link Up: सीरियल दिल से दिल तक फेम सिद्धार्थ शुक्ला और जैसमीन भसीन का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में थे... 

Jasmin Bhasin link up with Bigg Boss 13 Fame Sidharth Shukla Now Nagin 4 Actress reacts on it
सिद्धार्थ शुक्ला और जैसमीन भसीन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जैसमीन भसीन हाल ही में बिग बॉस-13 में गेस्ट बनकर गई थीं।
  • जैसमीन ने घर में रश्मि देसाई की जगह सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया था।
  • तभी से जैसमीन और सिद्धार्थ शुक्ला के लिंकअप की खबरें आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट की दुनिया में डेटिंग और लिंकअप की अफवाहें बहुत आम हैं। सेलिब्रिटी होने के नाते अक्सर एक्टर-एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती है। फैन्स लगातार जानना चाहते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है। हाल ही में ऐसा ही छोटे परदे की एक रील लाइफ जोड़ी के साथ हुआ है। हम बात कर रहे हैं सीरियल दिल से दिल तक फेम सिद्धार्थ शुक्ला और जैसमीन भसीन की। दोनों का नाम सीरियल के दिनों में एक साथ जोड़ा गया था। अब चर्चा एक बार फिर जोरों से है कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। 
लिंकअप की खबरों पर हाल ही में नागिन-4 में नजर आ रहीं जैस्मीन भसीन ने खुद सामने आकर बात की है। जैसमीन ने आईडब्ल्यूएम बज से बातचीत में ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार किया है और कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं। नागिन-4 की नयनतारा यानि जैसमीन भसीन ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनका नाम पहले भी कई अन्य को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया है। उनको ये बैसलेस लिंक-अप अफवाहों बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dilsediltak_official_) on

जैसमीन ने कहा कि आज के दौर में लोगों की छोटी सोच पर जरूर तरस आता है जो सोचते हैं कि एक लड़की और लड़का सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते। उनकी सोच जैसमीन को परेशान नहीं करती है क्योंकि वो अपने पुरुष मित्रों के साथ उसे अच्छी अंडरस्टैडिंग और इक्वेशन रखती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

जैसमीन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला के लिंकअप की ये खबरें तब से आने लगीं जब हाल ही में वो बिग बॉस-13 में गई थीं। गेस्ट विजिट के तौर पर गईं जैसमीन भसीन ने बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई की जगह सिद्धार्थ शुक्ला का खुलकर समर्थन किया था। नागिन 4 की एक्ट्रेस जैसमीन को शुक्ला को समर्थन करने के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर