Naagin-4: देव की मां के सामने खुला नयनतारा का राज, नागरानी मान्यता से आज होगी असली बेटी वृंदा की मुलाकात

Naagin-4 Update Review And Preview: नागिन-4 में वृंदा की वजह से देव की मां को नयनतारा की सच्चाई पता चल चुकी है। वहीं नागरानी मान्यता आज जब पारेख परिवार को मौत की धमकी देगी तभी उसकी मुलाकात अपनी बेटी से होगी।

Naagin 4 january 18-19 Update Dev mother Know Nayanthara Truth Today vranda Meets Mother manyata
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वृंदा के प्यार में डूबा देव नहीं चाहता है कि उसकी शादी नयनतारा से हो।
  • इधर देव की मां नयनतारा से अपने बेटे की शादी का वादा कर चुकी है।
  • देव की मां ने तो नयनतारा को शगुन के कंगन भी दे दिए हैं।

नागिन-4 में अब वो दिलचस्प मोड़ आ चुका है जब मान्यता और वृंदा का आमना-सामना होगा। साथ ही देव की मां को अपनी दुश्मन नयनतारा के इच्छाधारी नागिन होने का सच पता चल जाएगा। जी हां, कहानी में जल्द दर्शकों को ये धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। जैसा कि नयनतारा अपने इरादों में कामयाब हो चुकी है। देव और वृंदा के बीच वो ऐसी कहानी भुनाने में कामयाब हो जाती है जिससे पारेख परिवार की इज्जत पर सवाल उठने लगते हैं। इसी का फायदा नयनतारा उठाती है और देव की मां को शादी के लिए राजी कर लेती है। पैसों की लालची देव की मां भी नयनतारा से अपने बेटे की शादी का वादा कर देती है। यहांतक कि नयनतारा को देव की मां से शगुन के कंगन में भी मिल जाते हैं। लेकिन अब नयनतारा का बना बनाया ये खेल बिगड़ने वाला है। 
जी हां, जैसा कि देव फिलहाल वृंदा के प्यार में पड़ा हुआ है। वो नहीं चाहता है कि उसकी शादी नयनतारा से हो। वहीं वृंदा भी देव को समझाती है कि वो नयनतारा से शादी कर ले और सबका मुंह बंद कर दे। हालांकि देव का मन अपने प्यार वृंदा को भुलाने के लिए राजी ही नहीं हो रहा है। इधर नयनतारा से मिलने उनकी मां नागरानी मान्यता पहुंचती है। मान्यता उसे कहती है तुमने जो किया है सब ठीक है लेकिन अब देव से शादी नहीं करोगी। तुम मेरी बेटी हो और मैं नहीं चाहती कि तुम उस घर में बहू बनकर रहो। हम बदला लेने के लिए कोई और रास्ता अपनाएंगे। ये बात सुनकर नयनतारा को काफी अजीब लगता है क्योंकि वो अपने पूरा जाल बिछा चुकी है लेकिन मान्यता उसके पूरी मेहनत पर पानी फेर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

मान्यता अपनी बेटी नयनतारा से मिलकर जा ही रही होती है कि तभी वृंदा दोनों को साथ देख लेती है। वहीं पारेख परिवार में देव की मां को शक हो गया है हो ना हो घर में जो कुछ भी गड़बड़ हो रही है उसके पीछे उस नागिन का हाथ है जो बदला लेना चाहती है। इसी बीच मानस को होश आ गया है तब देव की मां उसे मान्यता की फोटो दिखाकर पूछती है क्या इसने ही तुम्हारी ये हालत की है? तो मानस उसे पहचाना जाता है। ऐसे में पारेख परिवार में सबको पता चल जाता है कि नागिन लौट आई है। मानस का चेकअप करने आए डॉक्टर को देव की मां बाहर छोड़ने आती है तभी उसके हाथ से मान्यता की फोटो गिर जाती है। जिसे वृंदा उठाकर बड़ी मां को देती है और उस फोटो को देखकर कहती है ये तो नयनतारा की मां हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

वृंदा कहती है कुछ देर पहले ही उसने नयनतारा की मां को यहां घर के बाहर देखा था। वृंदा से सारी बात सुनकर देव की मां को नागिन का पूरा खेल समझ में आने लगता है। वहीं अब वृंदा शिव मंदिर में पहुंचेगी और यहां पर उसकी अपनी मां मान्यता से पहली मुलाकात होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर