Naagin 4: फीमेल मॉडल के लिए धड़कता है निया शर्मा का दिल, बोलीं- पेरेंट्स कहते हैं मैं डस्टबिन में पड़ी मिली थी

Naagin 4 Nia Sharma Shocking Facts: नागिन-4 में निया शर्मा इच्छाधारी नागिन का रोल निभा रही हैं। अब हाल ही में निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ कई सारे खुलासे किए...

Naagin 4 Fame Nia sharma female crush reveals in #Asknia twitter Game
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा जल्द मुंबई में अपना एक घर खरीदना चाहती हैं।
  • निया का कहना है कि फिलहाल वो पैसे कलेक्ट कर रही हैं।
  • वैसे निया घर के साथ-साथ जल्द अपनी ड्रीम कार भी खरीदना चाहती हैं।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों सीरियल नागिन-4 में नजर आ रही हैं। नागिन-4 में निया वृंदा नाम की लड़की का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं जो कि एक इच्छाधारी नागिन है। अब हाल ही में निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक गेम खेलती नजर आईं। इस गेम का नाम #आस्कनिया था। जिसमें फैन्स ने ट्विटर पर निशा शर्मा से बैक टू बैक कई सवाल किए और उनसे जवाब जानें। 
इन्हीं सवालों के बीच निया शर्मा ने अपने गर्ल क्रश का भी खुलासा किया। जी हां, निया शर्मा की एक फैन ने उनसे गर्ल क्रश के बारे में पूछा था। इसपर निया ने बताया कि उन्हें रशियन मॉडल इरीना शेक काफी पसंद हैं। 
बातचीत के दौरान निया शर्मा ने अपना फेवरेट टॉपिक भी बताया। निया ने बताया कि मेकअप एक ऐसा विषय है जिस पर वो घंटों बात कर सकती हूं और इस विषय में लोगों से कॉम्पटीशन भी कर सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on


फैन्स ने इन्हीं सवाल-जवाब के दौरान निया शर्मा से उनके बचपन की बेस्ट मेमोरी के बारे में पूछा। इसपर निया ने बताया कि उनके पेरेंट्स हमेशा ये यकीन दिलाने की कोशिश करते हैं वो बचपन में डस्टबिन में पड़ी मिली थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on


निया शर्मा ने इस दौरान ये भी बताया कि जल्द ही वो मुंबई में अपना एक घर खरीदना चाहती हैं। निया का कहना है कि जैसे ही उनके पास खूब सारे पैसे हो जाएंगे वो अपनी ड्रीम कार खरीदने का सपना पूरा करना चाहेंगी। हालांकि प्रेक्टिकली उन्हें पहले उस शहर में एक घर लेना पड़ेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर