Naagin 4 Preview 5 January 2020: नयनतारा को दिखेगा वृंदा का नागिन अवतार, मान्यता आज पहुंचेगी तिलस्मी रेगिस्तान

Naagin 4 Written Update Highlights 4 January 2020: मान्यता आज उस खतरों से भरे तिलस्मी रेगिस्तान में जाएगी और अपनी बेटी का नाम, पता ढूंढेगी। वहीं निया शर्मा सीरियल में नागिन रूप धारण करेंगी।

Naagin 4 preview 5 January 2020 Nayanthara Find Vrinda in Real Face And Manyata Goes Tilasmi registan For Her Daughter
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram

नागिन-4 में मान्यता और नयनतारा ने अपनी नई चाल की शुरुआत कर दी है। नयनतारा ने देव का दिल जीतकर पारेख परिवार को प्रभावित करने की शुरुआत की है। मान्यता अपने साथ हुई हर चीज का बदला लेना चाहती है। इसीलिए उसने पहला शिकार पारेख फैमिली से मानस को बनाया है। मानस फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और कोमा में जा चुका है। इधर वृषाली पुजारी से नागिन का कुछ समाधान निकालने के लिए कहती है। क्योंकि उसे संदेह है कि नागिन जिंदा है और वही उसके परिवार से बदला ले रही है। 
मान्यता ने जहां बदले की शुरुआत कर दी है वहीं उसे ये अहसास भी हो चुका है कि नयनतारा उसकी बेटी नहीं है। वो अपनी असली बेटी के बारे में भगवान शिव से पूछती है क्योंकि उसने अपनी बेटी की बहुत रक्षा की थी। तब मंदिर का पुजारी मान्यता से उन सभी क्षणों को याद करने के लिए कहता है जब उसने अपनी बेटी को खुद से दूर रखा था। मान्यता को याद आता है कि जब वो बेहोश हुई थी, तो ग्रामीणों ने उसके बच्चे का आदान-प्रदान किया होगा। वो बहुत आहत हो जाती है तब पुजारी उसे आश्वासन देता है और कहता है कि भगवान शिव उसकी बेटी की रक्षा करेंगे। साथ ही पुजारी, मान्यता को अपनी बेटी के बारे में पता लगाने के लिए तिलस्मी रेगिस्तान का रास्ता सुझाता है। जहां मौजूद जादूई किताब के जरिए वो अपनी असली बेटी का पता लगा सकती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


मान्यता आज उस खतरों से भरे तिलस्मी रेगिस्तान में जाएगी और अपनी बेटी का नाम, पता ढूंढेगी। मान्यता को लगता है कि उसकी बेटी जरूर नागिन बन गई होगी और उसे गांव में एक परिवार का हिस्सा होना चाहिए।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

दूसरी ओर नयनतारा, देव के घर पहुंचकर उसे रिझाने की कोशिश करती है। भाई के कोमा में जाने से देव काफी परेशान है। ऐसे में नयनतारा उसे अपने साथ कहीं बाहर चलने का ऑफर देती है। तभी वृंदा भी देव को कहीं घूमने चलते का प्लान बताती है और नयनतारा को साथ लेकर आने के लिए कहती है। अब देव, नयनतारा पार्टी करने वृंदा और उसके मंगेतर के संग बाहर जाएंगे। यहीं वृंदा सबसे छुपकर अपना नागिन रूप लेगी और तभी नयनतारा उसका ये रूप देख लेगी। नयनतारा ये देखकर शॉक्ड रह जाएगी और अपनी मां मान्यता को इस बारे में बताएगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर