Nehha Pendse Engaged: सगाई में डायमंड रिंग दिखाती नजर आईं नेहा पेंडसे, मंगेतर ने खुद पसंद की थी ड्रेस

Nehha Pendse Engaged With Boyfriend Shardul: नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से एक दिन पहले नेहा की सगाई सेरेमनी रखी गई...

Nehha Pendse engaged With boyfriend Shardul Bayas Check picture And video
मंगेतर के साथ नेहा पेंडसे।  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी सीरियल मे आई कम इन मैडम और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नेहा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास के साथ आज सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में पूरी तरह से शुरू हो चुकी हैं। शनिवार शाम यानि 4 जनवरी को नेहा पेंडसे की सगाई सेरेमनी रखी गई। जिसमें फैमिली मेंबर्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए है। 
नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह ब्यास की सगाई की फोटोज सामने आई हैं जिसमें कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। नेहा पेंडसे ने अपनी सगाई में हैंगिंग स्लीव्स वाला गहरे हरे रंग का एम्बॉयडरी गाउन पहना था। वहीं शार्दुल ने सिंपल फॉर्मल लुक लिया था। दोनों ही एक साथ काफी खुश दिख रहे थे और अपनी इंगेजमेंट डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iambollywoodbaba) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@peepingmoonmarathi) on


वैसे आपको बताते चलें नेहा पेंडसे ने खास सगाई वाले दिन के लिए ग्रीन कलर चूज किया था। क्योंकि ये नेहा का पसंदीदा रंग है। साथ ही नेहा की ये ब्यूटीफुल ड्रेस खास होने वाले पति शार्दुल ने उनके लिए चुनी थी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maharashtriangirls) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@peepingmoontelly) on


बता दें कि नेहा पेंडसे बॉलीवुड में प्यार कोई खेल नहीं, दाग: द फायर, दीवाने, देवदास और दिल तो बच्चा है जी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा नेहा ने छोटे परदे पर हसरतें, खतरा खतरा खतरा, मे आई कम इन मैडम और एंटरटेनमेंट की रात सहित कई टीवी सीरियल में काम किया है। इसके साथ ही नेहा मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव रही हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर