Ravi Dubey की पीठ पर बैठीं Nia Sharma, 'जमाई राजा' के बर्थडे पर नागिन-4 की वृंदा ने शेयर कीं फोटोज

टीवी मसाला
Updated Dec 24, 2019 | 14:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma Ravi Dubey Birthday Wish: निया शर्मा ने अपने जमाई राजा के को-स्टार रवि दुबे के साथ क्यूट फोटोज शेयर की है। साथ ही एक खास मैसेज लिखकर उन्हें बर्थडे की बधाई भी दी है।  

Naagin 4 fame Nia Sharma and Jamai Raja Actor Ravi Dubey cute photos viral
निया शर्मा और रवि दुबे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा और रवि दुबे का जमाई राजा सीरियल काफी हिट हुआ था।
  • फैंस को निया और रवि की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी।
  • अब निया ने अपने को-स्टार रवि को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।

टीवी सीरियल जमाई राजा के स्टार रवि दुबे 36 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर वाइफ सरगुन मेहता से लेकर फैन्स और दोस्तों तक ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं। इस मौके पर रवि दुबे की ऑनस्क्रीन पत्नि निया शर्मा भी पीछे नहीं रहीं। निया शर्मा ने अपने जमाई राजा के को-स्टार रवि दुबे को क्यूट फोटोज शेयर कर बधाई दी।  
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवि दुबे के लिए फोटोज शेयर की हैं। इनमें निया, रवि की पीठ पर बैठीं मस्ती-मजाक करती दिख रही हैं। निया ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'ये वो आदमी है जिससे मुझे हमेशा नफरत करना पसंद है। लेकिन मैं रवि की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। हैप्पी बर्थडे रवि.... हमारी बॉन्डिंग अनंत काल तक बनी रहे। मैं तुम्हारी एक्स-7 को चलाने के लिए इंतजार कर रही हैं आखिर वो मेरी भी तो है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@masamah_14101991) on


फोटोज में निया शर्मा और रवि दुबे एक साथ काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते दिख रहे हैं। दोनों के फैन्स भी इनकी दोस्ती पर नजर ना लगे जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, जमाई राजा सीरियल काफी हिट हुआ था। साथ ही फैंस को निया और रवि की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। वैसे देर रात रवि दुबे की बर्थडे पार्टी भी हुई। इस पार्टी में निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण वाही, समीर सोनी सहित कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ravidubey2312) on

 

 


बात वर्कफ्रंट की करें तो निया शर्मा फिलहाल एकता कपूर के लोकप्रिय नाटक नागिन-4 में वृंदा का रोल निभा रही हैं। जबकि रवि को डोली साजा के, यहां के हम सिकंदर, सास बहू ससुराल और जमाई राजा के लिए जाना जाता है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर