चोरी करके निया शर्मा ने पहनी 'बहन' की स्टाइलिश ड्रेस, नागिन-4 के सेट से वायरल हो गईं तस्वीरें

Nia Sharma New Naagin 4 Look: निया शर्मा सामने आईं अपनी नई तस्वीरों में जो ड्रेस पहने नजर आ रही हैं वो चोरी की है। नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया है...

naagin 4 Nia Sharma took Jasmin bhasin clothes In Shooting set Check pictures
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 स्टार निया शर्मा की नई खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
  • इन तस्वीरों में निया का लुक और अदाएं वाकई कातिलाना है।
  • वाइट कलर की नागिन ड्रेस में निया शर्मा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

निया शर्मा इन दिनों अपने टीवी सीरियल नागिन-4 को लेकर खूब चर्चा में हैं। एकता कपूर के शो में निया शर्मा बृंदा का रोल निभा रही हैं। जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में निया शर्मा अपने नए पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका फैशन सेंस कमाल का दिख रहा है। 
सोशल मीडिया पर देखते ही देखते नागिन-4 स्टार निया शर्मा की ये खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में निया का लुक और अदाएं वाकई कातिलाना है। तस्वीरों में वो वाइट कलर की नागिन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स, मांग टीका और ब्रैकलेट पहना है। निया ने न्यूड मेकअप किया है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। यूजर्स लगातार उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on
 
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि निया शर्मा इन तस्वीरों में जो ड्रेस पहने नजर आ रही हैं वो चोरी की है। जी हां, निया शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने नागिन-4 के सेट पर जो ये वाइट कलर की स्टनिंग ड्रेस पहनी है उसे उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन बहन यानि जैसमीन भसीन से चुराया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_lifeline) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_planetx) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_lifeline) on

दरअसल निया शर्मा जल्द नागिन-4 में इस नए आउटफिट के साथ दिखने वाली हैं। वैसे तो निया इच्छाधारी नागिन बनते वक्त ब्लैक कलर का आउटफिट पहनती हैं लेकिन अब उनकी ड्रेस बदलने वाली है। निया शर्मा जल्द अब नागिन-4 में जैसमीन भसीन वाली वाइट इच्छाधारी नागिन ड्रेस में दिखेंगी। इसलिए इस लुक के साथ निया शर्मा ने हाल ही नया सीक्वेंस शूट किया। सेट से फोटोज शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा, 'जैसा कि मेरी बहन नागिन नहीं है अब मैंने उसके कपड़े भी ले लिए हैं।' निया शर्मा के इस पोस्ट पर जैसमीन भसीन ने भी फनी इमोजी वाला कमेंट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर