TikTok Video: पटियाला बेब्स एक्ट्रेस अशनूर कौर ने मारा रियाज अली को थप्पड़, वायरल हो रहा है फनी टिकटॉक वीडियो

टीवी मसाला
Updated Nov 13, 2019 | 19:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Patiala Babes actress TikTok Video: पटियाला बेब्स एक्ट्रेस अशनूर कौर का टिकटॉक स्टार रियाज अली के साथ एक मजेदार टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है।

Ashnoor Kaur, Riyaz Aly TikTok video
Ashnoor Kaur, Riyaz Aly TikTok video 
मुख्य बातें
  • अशनूर कौर का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • टिकटॉक स्टार रियाज अली के साथ दिखीं अशनूर कौर
  • अशनूर इन दिनों सीरियल पटियाला बेब्स में दिख रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर सीरियल पटियाला बेब्स में मिनी खुराना के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके बिंदास अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। मां और बेटी के अनोखे रिश्ते वाला ये सीरियल दर्शकों के बीच खास लोकप्रिय है। अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के साथ-साथ वे टिकटॉक पर भी पॉपुलर हैं।

अशनूर का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे टिकटॉक स्टार रियाज अली के साथ नजर आ रही हैं। ये एक फनी वीडियो हैं। इसमें रियाज पंजाबी गाने पर लिपसिंक करते हुए गाते हैं कि मैं भी सोणी कुड़ी फंसा लूंगा। तभी गुस्से में अशनूर उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ते हुए कहती हैं कि फंसा के दिखा। तभी वे एक वायरल मीम वाले बच्चे की तरह रोने लगते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है, जो आपको भी अच्छा लगेगा।

अशनूर के फैंस भी इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स कमेंट्स में भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। अशनूर की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 5 साल की छोटी उम्र में ही कर दी थी। वे साल 2009 में आए सीरियल झांसी की रानी में दिखी थीं। इसके बाद वे लोकप्रिय सीरियल ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा में नविका के रूप में नजर आईं। अशनूर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के बचपन का किरदार भी निभाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashnoorkaur) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashnoorkaur) on

एक्टिंग ही नहीं, पढ़ाई को लेकर भी अशनूर काफी सीरियस हैं। 2019 में ही उन्होंने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें उन्होंने 93% हासिल किए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। काम के साथ-साथ वे पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर