Tik Tok video: टिक टॉक पर दुल्हन तो कभी बच्ची बन दर्शकों के दिलों में छाई 'नायरा', नहीं देखा होगा ये अंदाज

टीवी मसाला
Updated Nov 11, 2019 | 21:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shivangi Joshi Tik Tok video: टीवी की नायरा रियल लाइफ में बेहद क्यूट हैं, इसका सबूत उनका टिक टॉक वीडियो है। बता दें कि एक्ट्रेस टिक टॉक पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं।

shivangi joshi tik tok video
shivangi joshi tik tok video 
मुख्य बातें
  • एक्टिंग के अलावा टीवी की नायरा टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • टिक टॉक पर दुल्हन तो कभी बच्ची बनकर शिवांगी लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं।
  • सोशल मीडिया पर उनका ये टिक टॉक वीडियो आए दिन वायरल होता रहता हैं।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की भूमिका निभाने वाली शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। बता दें कि रियल लाइफ में शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनका टिक टॉक वीडियो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बता दें कि इन वीडियो में एक्ट्रेस के क्यूट अंदाज को आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

टिक टॉक पर शिवांगी कभी दुल्हन तो कभी बच्ची बन लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। बता दें कि टिक टॉक पर उन्हें 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा उनके फैंस टिक टॉक अकाउंट पर एक से बढ़कर एक वीडियो देख सकते हैं। शेयर किए गए वीडियो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। बता दें कि टीवी एक्टर में ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स के बीच टिक टॉक को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।

 

 

 

 

 

 

सीरियल खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली से करियर की शुरुआत करने वाली शिवांगी जोशी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली के बाद शिवांगी लव बाई चांस, बेगूसराय, ये है आशिकी , प्यार तुने क्या किया जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आईं। सीरियल बेगूसराय में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

वहीं बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता की तो शो में कार्तिक और नायरा की नोकझोक लोगों को खूब पसंद आ रही है। खबरों की माने तो जल्द शो में लीप आएगा। इसके अलावा शो में वेदिका के पहले पति के रूप में नीरज मालवीय की एंट्री होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर