'रामायण' के निषाद राज यानी चंद्रकांत पंड्या का हुआ निधन, अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

Chandrakant Pandya Dies At 74: टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में निषाद राज का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। 

Ramayan actor chandrakant pandya dies at the age of 74, nishad raj aka chandrakant pandya dies at 74
चंद्रकांत पंड्या 
मुख्य बातें
  • रामायण के प्रसिद्ध कलाकार चंद्रकांत पंड्या का हुआ निधन।
  • 74 साल के थे चंद्रकांत पंड्या।
  • दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर जताया शोक।

Ramayan Fame Actor Chandrakant Pandya Dies At 74: छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो 'रामायण' (Ramayan) में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता चंद्रकांत पंड्या (Chandrakant Pandya) अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र में चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव में 1 जनवरी 1946 के दिन हुआ था। चंद्रकांत पंड्या अपने विनम्र और दयालु स्वभाव के लिए जाने जाते थे। टीवी के पॉपुलर धारावाहिक रामायण में उन्होंने भगवान राम के मित्र निषाद राज की भूमिका निभाई थी। जैसे ही दर्शकों को चंद्रकांत पंड्या के निधन की खबर मिली वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता को अपनी श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी। 

रामायण की 'मां सीता' दीपिका चिखलिया ने जताया शोक

चंद्रकांत पंड्या की मौत से रामायण धारावाहिक का हर एक कलाकार गमगीन है। अपने सोशल मीडिया पर रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhalia) ने अभिनेता चंद्रकांत पंड्या को श्रद्धांजलि दी है। दीपक चिखलिया के साथ ट्विटर पर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने भी अपना शोक व्यक्त किया है। 

चंद्रकांत पंड्या को रामायण धारावाहिक में निषाद राज का किरदार निभाने के लिए काफी सराहा गया था। रामायण धारावाहिक के साथ चंद्रकांत पंड्या कई नामी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‌चंद्रकांत को सबसे पहले गुजराती फिल्म 'कडू मकारनी' मे काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में काम करने के बाद चंद्रकांत पंड्या का नाम गुजरात के नामी अभिनेताओं में गिना जाता था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर