Dipika Chikhlia-Arun Govil की जोड़ी फिर दिखेंगी साथ, इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी-सुरभि ज्योति संग आएंगे नजर

Dipika Chikhlia Arun Govil in Ganeshotsav Celebration Show: टीवी के राम-सीता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर से साथ आ रहे हैं। दोनों एकबार फिर से छोटे परदे पर साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं...

Dipika Chikhlia Arun Govil Ganeshotsav celebration on Star Plus Ramanand Sagar Ramayan Ram Sita special Segment
दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी शो रामायण को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
  • 90's के इस शो ने लॉकडाउन में दोबारा टेलिकास्ट होने पर भी खूब झंडे गाड़े।
  • रामायण सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल भी बना है।

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 90's के इस शो ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन में दोबारा टेलिकास्ट होने पर भी खूब झंडे गाड़े। ना सिर्फ रामायण सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बना, बल्कि इसकी कास्ट अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, संजय जोग, समीर राजदा, दारा सिंह, बाल धुरी, जयश्री गडकर, रजनीबाला, कैकयी, ललिता पवार और अरविन्द त्रिवेदी सहित शो के सभी कलाकारों को दर्शकों ने अबतक की सबसे बेहतरीन स्टारकास्ट माना। 

वैसे अब फैन्स के लिए खुशखबरी है। ताजा जानकारी के मुताबिक टीवी के राम-सीता यानि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फिर से साथ आ रहे हैं। दोनों एकबार फिर से छोटे परदे पर साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हालांकि दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल कोई डैली टीवी धारावाहिक में नहीं बल्कि एक स्पेशल शो में साथ आ रहे हैं। खबर है कि रामायण स्टार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया साथ में गणेशोत्सव का हिस्सा बनेंगे। स्टार प्लस के मचअवेटेड स्पेशल शो गणेशोत्सव के लिए अरुण-दीपिका को भी अप्रोच किया गया है। 


दिव्यांका त्रिपाठी-सुरभि ज्योति सहित ये कलाकार करेंगे परफॉर्म
जैसा कि आप जानते हैं हर साल छोटे परदे पर गणेशोत्सव स्पेशल शो आता है और इसे टीवी-बॉलीवुड से सभी कलाकार साथ मिलकर बढ़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। फेमस सेलेब्स गणेशोत्सव में शानदार डांस, कॉमेडी और सिंगिंग परफॉर्मेंस देते हैं। इस साल के गणेशोत्सव के लिए अब तक दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति, ऋत्विक धंजानी, सिद्धार्थ निगम और करण वी ग्रोवर का नाम परफॉर्मेंस के लिए फाइनल बताया जा रहा है। साथ ही सिंगर अल्का याग्निक और शंकर महादेवन भी गणेशोत्सव का हिस्सा बनेंगे। 


गणेशोत्सव में होगा राम-सीता का स्पेशल सेगमेंट
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और विद्युत जामवाल भी इस इवेंट में परफॉर्म करने वाले हैं। अब इसी गणेशोत्सव में रामानंद सागर के रामायण के वेटरन स्टार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी नजर आएंगे। दोनों का शो में एक स्पेशल सेगमेंट होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर