Arun Govil Tweet: टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने बताई जिंदगी में विवाद की वजह, ट्वीट हुआ वायरल

Arun Govil Tweet Viral: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान राम का रोल न‍िभाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल का एक ट्वीट वायरल हो गया है। यह ट्वीट बुधवार सुबह ही उन्‍होंने क‍िया है।

Arun Govil AKA Ram
Arun Govil AKA Ram 
मुख्य बातें
  • टीवी के राम कहे जाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल ने क‍िया ट्वीट
  • अपने फैंस को ट्वीट के सहारे मझाया ज‍िंदगी का अहम पाठ
  • चंद म‍िनट में वायरल हो गया अरुण गोव‍िल का यह ट्वीट

Arun Govil Tweet Viral: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान राम का रोल न‍िभाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल का एक ट्वीट वायरल हो गया है। यह ट्वीट बुधवार सुबह ही उन्‍होंने क‍िया है। इस ट्वीट में उन्‍होंने जिंदगी में होने वाले विवादों का कारण फैंस को बताया है। यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल ने जिंदगी का पाठ ट्विटर के माध्‍यम से समझाने की कोशिश की हो। बीते कई दिनों से पह अपने फैंस को ऐसी बातें बता रहे हैं जो जिंदगी में काफी काम आएंगी।

अरुण गोवि‍ल लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर आए हैं। वह देश की स्थितियों पर अक्‍सर अपना बयान देते हैं। रामायण सीरियल ने अरुण गोव‍िल को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया था। लोग उन्‍हें असल में भगवान राम समझ ल‍िया करते थे। पुन: प्रसारण के दौरान भी उनका अंदाज बेहद पसंद किया गया।

एक्‍टर अरुण गोविल ने बुधवार सुबह ट्वीट किया- भूलने वालीं सारी बातें याद हैं, इसीलिए ज़िन्दगी में विवाद है। यह ट्वीट चंद मिनट के भीतर हजारों यूजर्स ने लाइक और शेयर किया। एक यूजर ने इस ट्वीट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा- भगवान ने आपको धरती पर इसलिए हीं भेजा कि आप मेरा रोल निभाओ और कलयुग में भी लोगों में भक्ति भाव जगाओ। इससे कुछ घंटे पहले उन्‍होंने लिखा था- माना कि‌ बरगद और पीपल जैसे विशाल हम नहीं। पर गमलों में उगने वाली तुलसी भी किसी से कम नहीं।

गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को दी थी श्रद्धांजलि 

अरुण गोव‍िल ने गलवान घाटी भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया था। इसी के साथ उन्‍होंने घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'गलवान घाटी में चीन को करारा जवाब देकर उनके इरादों को नाकाम करने वाले, शहीद हुए भारतीय सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर