Ramayan: 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने टीवी में देखा मेघनाद वध, 'राम' अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि

Ramayan Meghnad Vadh: रामायण के ताजा एपिसोड में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने टीवी पर मेघनाद वध देखा। सुनील ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Sunil Lahri
Sunil Lahri 
मुख्य बातें
  • रामायण के ताजा एपिसोड में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया है।
  • सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है।
  • सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है।

मुंबई. रामायण में पिछले कुछ दिनों से मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध दिखाया जा रहा था। पहले नागपाश, फिर शक्ति लगने से मूर्छित होने के बाद आखिरकार लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया है। अब लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुरेश लाहरी ने इसकी फोटो शेयर की है। 

सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह घर पर टीवी में मेघनाद वध को देखते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ सुनील ने लिखा- 'टीवी में मेघनाथ वध देखते हुए।' 

आपको बता दें कि रामायण के दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद सुनील लहरी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई यूजर्स को लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी का एंग्री यंग मैन का अवतार काफी पसंद आ रहा है। उन पर बनाए कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

राम ने दी एक्टर को श्रद्धांजलि
राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने मेघनाद वध के बाद इस किरदार को निभाने वाले एक्टर विजय अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी है। अरुण गोविल ने अपने इंस्टाग्राम में लिखा- 'रामायण में आज मेघनाथ का अंत हुआ। श्री विजय अरोरा मंझे हुए कलाकार थे।'

आपको बता दें कि युद्ध में कुंभकर्ण का अंत हो गया तो रावण ने अपने बेटे मेघनाद को युद्धभूमि में भेजा। मेघनाद ने पहले राम लक्ष्मण पर नागपाश से वार कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद प्राण घाती शक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित किया। मेघनाद के वध के बाद खुद रावण श्री राम से युद्ध करने मैदान पर उतरा था।

कैंसर से हुई थी विजय अरोड़ा की मौत 
रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा की साल 2007 में पेट के कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी। रामायण के अलावा वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। विजय अरोड़ा ने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से डेब्यू किया था। 

1973 में आई 'यादों की बारात' ने उन्‍हें ऐसा स्‍टारडम दिया कि सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना की टेंशन बढ़ गई।  फिल्म यादों की बारात में विजय का एक छोटा किरदार था और चुरा लिया है तुमने गाने में वह हाथ में गिटार थामे नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर