The Big Picture Registration: आज रात 9:30 बजे से शुरू होंगे रणवीर के शो के रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे मिलेगा मौका

Ranveer Singh quiz show The Big Picture Registration: रणवीर सिंह के क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए 17 जुलाई रात 9:30 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।

Ranveer Singh The Big Picture
Ranveer Singh The Big Picture  
मुख्य बातें
  • हाल ही में रणवीर सिंह ने भी टीवी पर डेब्‍यू करने की घोषणा की थी।
  • रणवीर भी क्विज शो द बिग पिक्‍चर के जरिए टीवी पर नजर आएंगे।
  • इसके लिए 17 जुलाई रात 9:30 बजे से शो का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

Ranveer Singh quiz show The Big Picture Registration: सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ने भी टीवी पर डेब्‍यू करने की घोषणा की थी। रणवीर भी क्विज शो के जरिए टीवी पर नजर आएंगे। कलर्स चैनल पर रणवीर सिंह क्विज शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट करने वाले हैं। इस क्विज शो में रणवीर सिंह कंटेस्‍टेंट से टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछेंगे और लोगों की तकदीर बदलेंगे। जब से इस शो की घोषणा हुई थी, तभी से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। लोग जानना चाहते थे कि कैसे इस शो का हिस्‍सा बना जाएगा। 

10 दिन पूछा जाएगा सवाल 

अब मेकर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे। रणवीर का ये शो कलर्स पर प्रसारित होगा और 17 जुलाई रात 9:30 बजे से शो का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 17 जुलाई से अगले 10 दिन तक इस ही समय एक सवाल पूछा जाएगा और जवाब आपको घर बैठे ही देना होगा। वूट एप, वूट. कॉम और माई जियो एप के जरिए जवाब द‍िया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल के जवाब देने की ये प्रक्रिया कौन बनेगा करोड़पति (KBC- Kaun Banega Crorepati) जैसी ही है। 

ऐसे देना होगा जवाब 

17 से 26 जुलाई तक हर रात 9:30 बजे एक सवाल पूछा जाएगा। इस सवाल का जवाब अगले 24 घंटे तक देना होगा। सही जवाब देने वाले लोगों में से कुछ लोगों को रेंडम तरीके से अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। चुने गए लोगों को अगले ऑनलाइन टेस्ट होगा। 8 अगस्त से पहले एसएमएस या ईमेल के जरिए ऑनलाइन टेस्ट की जानकारी दे दी जाएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ऐसा होगा ऑनलाइन टेस्‍ट 

इस शो के लिए होने वाले ऑनलाइन टेस्ट में 20 विजुअल आधारित सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए चार ऑप्शन्स मिलेंगे। 20 सेकंड में हर सवाल का जवाब देना होगा। टेस्ट खत्म होने के बाद इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर करना होगा।

पर्सनल इंटरव्‍यू 

जो लोग ऑनलाइन टेस्ट पास कर लेंगे, उन्‍हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। देश के अलग अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, रांची, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ में पर्सनल इंटरव्‍यू होगा। तीन पड़ाव पार करने के बाद ही रणवीर सिंह के शो में किसी की एंट्री होगी।

बता दें कि रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्‍म गली बॉय में नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट उनके अपोजिट नजर आई थीं। अब रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फ‍िल्‍म काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फ‍िल्‍म में उनकी पत्‍नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह 'सर्कस' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर