रश्मि देसाई ने नागिन-4 के सेट पर खूब किया डांस, अमिताभ बच्चन-रेखा के फेमस गाने पर लगाए ठुमके - Video

Rashami Desai Dance Video Naagin 4 Set: रश्मि देसाई ने एकता कपूर के शो के लिए हामी भर दी है। अब रश्मि देसाई जल्द ही निया शर्मा, अनीता हसनंदानी और विजयेंद्र कुमेरिया के साथ नागिन-4 में दिखेंगी....

Rashami desai DanceFrom naagin 4 Shooting set on Amitabh bachchan Rekha Holi Song Watch Video
रश्मि देसाई।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई नागिन-4 में नजर आने वाली हैं।
  • रश्मि देसाई ने टीवी शो नागिन-4 के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
  • वैसे रश्मि शो में किस रोल में दिखेंगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

नागिन-4 में जल्द ही टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई नजर आने वाली हैं। रश्मि ने एकता कपूर के शो के लिए हामी भर दी है। इसी के साथ अब रश्मि देसाई जल्द ही निया शर्मा, अनीता हसनंदानी और विजयेंद्र कुमेरिया के साथ नागिन-4 में दिखेंगी। रश्मि देसाई ने टीवी शो नागिन-4 के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
रश्मि देसाई का हाल ही में नागिन-4 के शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया था। रश्मि शो नागिन-4 के लिए अपना सीक्वेंस शूट कर रही थीं। नागिन-4 में देव और बृंदा की बा का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस के साथ रश्मि देसाई ने अपने नए सीक्वेंस की शूटिंग की है। वैसे रश्मि शो में किस रोल में दिखेंगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@muktadhond) on

अब हाल ही में रश्मि देसाई के नागिन-4 के सेट नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में रश्मि धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। शूटिंग से पहले रश्मि जिस दौरान मेकअप ले रही थीं ये वीडियो तभी का है। रश्मि बालों में रोलर लगाए अमिताभ बच्चन और रेखा के फेमस होली सॉन्ग रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर डांस करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tellymasala) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

रश्मि देसाई ने वीडियो में लाल रंग का ब्लाउज और सफेद शिफोन साड़ी पहनी हुई है। इस लुक में रश्मि काफी खूबसूरत दिख रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने गले में मंगलसूत्र, बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। देखकर लग रहा है कि रश्मि देसाई का शो नागिन-4 में एक शादीशुदा महिला का रोल होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर