Rashmi Desai Birthday: रश्मि देसाई ने किया था दबंग-2 में काम, सलमान खान से है सालों पुरानी दोस्ती

Rashmi Desai Salman Khan Worked Together Before Bigg Boss 13: सलमान खान, रश्मि देसाई को काफी लंबे अरसे से जानते हैं। रश्मि देसाई ने सलमान खान के साथ सिर्फ फिल्म ही नहीं कुछ ऐड्स में भी काम किया है...

Bigg boss 13 Contestant Rashmi desai Did Films And Advertisements With Salman Khan Before Show
रश्मि देसाई और सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
  • रश्मि देसाई को पहला टेलीविजन ब्रेक साल 2006 में सीरियल रावण से मिला था।
  • रश्मि देसाई कई भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा रश्मि देसाई बिग बॉस-13 फिनाले में पहुंच चुकी हैं। 15 फरवरी को बिग बॉस-13 का फिनाले है और इसी दिन सलमान खान शो के विनर की अनाउंसमेंट करेंगे। जनता के वोट्स तय करेंगे कि आखिर सीजन 13 का बिग बॉस विनर कौन बनेगा? 
बिग बॉस-13 की फाइनलिस्ट बन चुकीं रश्मि देसाई आज यानि 13 फरवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं रश्मि देसाई को पहला टेलीविजन ब्रेक साल 2006 में सीरियल रावण से मिला था। इससे पहले रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। रश्मि ने गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि रश्मि देसाई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

जी हां, रश्मि देसाई सलमान खान की फेमस बॉलीवुड फिल्म दबंग-2 में काम कर चुकी हैं। साल 2012 में आई फिल्म दबंग-2 में रश्मि देसाई का कैमियो था। उन्होंने फेमस सॉन्ग दगाबाज रे में दुल्हन का रोल निभाया था। वैसे सिर्फ सलमान खान ही नहीं रश्मि देसाई ने शाहरुख खान के साथ भी फिल्म की है। वो शाहरुख की फिल्म ये लम्हे जुदाई के में भी नजर आई हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

वैसे रश्मि देसाई ने सलमान खान के साथ सिर्फ फिल्म ही नहीं कुछ ऐड्स में भी काम किया है। इसी वजह से सलमान खान, रश्मि देसाई को काफी लंबे अरसे (लगभग 8 से भी ज्यादा साल) से जानते हैं। बिग बॉस-13 में भी सलमान खान ने जब अरहान खान को लेकर रश्मि देसाई की आंखें खोली थीं। तब भी सलमान ने कहा था कि उन्होंने शो में अरहान की सच्चाई इसलिए बताई क्योंकि वो रश्मि देसाई को सालों से जानते हैं और उनकी फिक्र करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर