किन्नर Pooja Sharma को मिला Bigg Boss 15 का ऑफर!, मुंबई लोकल ट्रेन की रेखा के नाम से हैं खासी पॉपुलर

Pooja Sharma Approached For Bigg Boss 15?: पूजा शर्मा की सोशल मीडिया पर अच्छी खाशी फैन फॉलोइंग है और लोकप्रियता को देखते हुए बिग बॉस के निर्माताओं ने उन्हें शो का ऑफर भेजा है...

Pooja Sharma Who Popular As Mumbai Local train rekha Will Participate In Salman Khan Bigg Boss 15?
पूजा शर्मा। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 के लिए पहले ही कई नामों से संपर्क किया जा चुका है।
  • अब नया नाम पूजा शर्मा का सुनने को मिल रहा है। 
  • पूजा शर्मा को आमतौर पर रेखा (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के रूप में जाना जाता है।

रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है। सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पहले ही कई नामों से संपर्क किया जा चुका है। अब नया नाम पूजा शर्मा का सुनने को मिल रहा है। 

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की सदस्य और एक सोशल मीडिया स्टार बन चुकीं पूजा शर्मा का नाम बिग बॉस-15 के लिए सामने आया है। पूजा की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं ने उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर भेजा है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक पूजा शर्मा को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक उन्हें फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन कॉमनर के तौर पर उनकी एंट्री की चर्चा चल रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pooja_sharma_rekha)

कौन हैं पूजा शर्मा 
पूजा शर्मा के बारे में बात करें तो उन्हें आमतौर पर रेखा (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के रूप में जाना जाता है। क्योंकि पूजा शर्मा का ड्रेसिंग सेंस, सूबसूरत साड़ियों के लिए प्यार और उनका तैयार होना रेखा से इंस्पायर है। पूजा शर्मा, रेखा को कॉपी करती हैं और उन्हीं की तरह रहना पसंद करती हैं। पूजा ट्रेनों में सज-धजकर घूमती हैं और हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लोग उनको मुंबई की लोकल ट्रेन की रेखा के नाम से जानते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pooja_sharma_rekha)

पूजा शर्मा ने मुंबई लोकल ट्रेन की 7:40 लेडीज स्पेशल में 'मंगती' (भीख मांगना) से अपनी यात्रा शुरू की। बाद में उन्होंने अपने डांस वीडियोज टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए। उनके खूबसूरत डांस और लुक्स ने कई लोगों का दिल जीता लिया। फिलहाल पूजा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 200K से अधिक फॉलोअर्स हैं। जहां वो लैंगिक रूढ़ियों को तोड़कर अपने समुदाय के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pooja_sharma_rekha)

पूजा शर्मा उस वक्त भी चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस पार्टी में शिरकत की थी। अंकिता ने अपने माता-पिता के लिए एक सरप्राइज एनिवर्सरी गेट-टूगेदर प्लान की थी। जिसके पूजा और अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर किए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर