Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Rohan Mehra: 6 महीने बाद घर पहुंचा ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक्टर

TV Actor Rohan Mehra Reached home Amritsar: आमजन से लेकर कई सेलेब्स लगातार लंबा सफर करके अपने घर पहुंच रहे हैं। टीवी एक्टर ने भी घर पहुंचने के लिए फ्लाइट का सहारा लिया है....

Yeh Rishta kya kehlata hai Actor Rohan Mehra Reached home Amritsar After Six Months of Covid-19
रोहन मेहरा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भारत सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है।
  • इस बड़ी खुशखबरी के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोग लगातार घर पहुंच रहे हैं।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर रोहन मेहरा ने भी घर पहुंचने के लिए इसका सहारा लिया है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सब कुछ एक जगह रुक गया है। लगातार बढ़ रही इस महामारी को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन के चौथे चरण का पालन किया जा रहा है। हालांकि भारत सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसमें ट्रेवल करने वालों को सभी प्रतिबंधों और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जाहिर सी बात है ये उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और घर पहुंचने की इच्छा रखते हैं। आमजन से लेकर कई सेलेब्स लगातार सफर करके अपने घर पहुंच रहे हैं। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर ने भी घर पहुंचने के लिए इसका सहारा लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rohanmehraa) on


ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता रोहन मेहरा भी अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ इस खुशी हो शेयर किया। दरअसल टीवी अभिनेता रोहन मेहरा पिछले काफी टाइम से घर नहीं गए थे और अचानक हुई लॉकडाउन की घोषणा के बाद वो मुंबई में ही फंस गए थे। अब रोहन अपने घर अमृतसर पहुंच गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rohanmehraa) on

रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के बीच अपनी पहली यात्रा की पल पल की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। सबसे पहले उन्होंने मुंबई हवाई अड्डे से एक सेल्फी शेयर की। इस फोटो में वो प्लास्टिक का ढाल चेहरे पर लगाए और मास्क पहने दिखे। मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीरें भी रोहन ने शेयर की हैं जिसमें बकायदा सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते दिख रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से भी एक वीडियो साझा किया है। 


यानी की रोहन को पहले मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट और फिर वहां से अमृतसर के लिए रवाना होना पड़ा। रोहन ने अमृतसर पहुंचकर अपने घर की भी एक फोटो शेयर की है। इससे जरिए रोहन ने अपने फैन्स को बताया कि वो करीब 6 महीने बाद अब अपने घर अमृतसर पहुंच सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर