New Show Replace Bigg Boss 13: सलमान खान ने खुद किया खुलासा, ये सीरियल कर रहा है Bigg Boss-13 को रिप्लेस

Salman Khan Announces New Show: बिग बॉस-13 फिनाले करीब आने से दर्शकों को चिंता सता रही है कि शो खत्म होने के बाद उनका मनोरंजन कैसे होगा? अब सलमान खान ने बताया है कि रोज बिग बॉस फैन्स का मनोरंजन ये शो करेगा।

bigg Boss 13 End On 15 February After Finale Salman khan Announces New Show On Colors
सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सितंबर 2019 में शुरू हुआ बिग बॉस का सफर अब खत्म होने जा रहा है।
  • 15 फरवरी को बिग बॉस सीजन-13 के विनर की अनाउंसमेंट होगी।
  • बिग बॉस-13 फिनाले के बाद अब उसकी जगह एक नया शो शुरू होगा।

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस-13 अपने फिनाले वीक में आ चुका है। 15 फरवरी को सीजन-13 के विनर की अनाउंसमेंट होगी और इसी के साथ सितंबर 2019 में शुरू हुआ बिग बॉस का सफर खत्म हो जाएगा। बिग बॉस-13 फिनाले करीब आने से दर्शकों को ये चिंता सता रही है कि शो खत्म होने के बाद अब उनका मनोरंजन कैसे होगा? रोज रात जो बिग बॉस फैन्स 10:30 बजे टीवी के सामने बैठ जाया करते थे अब उनका ये वक्त कैसे कटेगा? तो बिग बॉस के फैन्स आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इसी स्लॉट पर जल्द एक नया शो शुरू होने जा रहा है जो कि एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी ले रहा है। 
खास बात तो ये है कि ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है सलमान खान का। जी हां, बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि बिग बॉस फैन्स के लिए चैनल एक नया शो लेकर आ रहा है। 15 फरवरी 2020 को बिग बॉस-13 फिनाले के बाद अब उसकी जगह एक नया शो शुरू होगा जिसमें होंगी शादियां।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

सोमवार 17 फरवरी 2020 से बिग बॉस की जगह पर नया शो आ रहा है। जो कि सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे आया करेगा। इसमें होंगी बड़ी शादियां इसीलिए इसका टाइटल भी इंडियाज बिगेस्ट शादी(India's biggest shaadi) बताया जा रहा है। हालांकि शो का अभी ऑफिशियल टाइटल, लोगो या पोस्टर कुछ भी लॉन्च नहीं किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

खबरें हैं कि बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल का ये शो होगा। इसमें शहनाज गिल रियल लाइफ शादी कर सकती हैं। साथ ही इसका नाम शहनाज गिल की शादी होगा। हालांकि अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो शहनाज के घर से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर