शरद मल्होत्रा से लेकर श्वेता तिवारी तक, टीवी सेलेब्स ने घर पर यूं किया गणपति बप्‍पा का स्वागत

शरद मल्होत्रा से लेकर श्वेता तिवारी तक कई जाने-माने टीवी सेलेब्स ने घर पर गणपति बप्‍पा का स्वागत किया है। सेलेब्स ने बप्‍पा के स्वागत की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है।

Sharad Malhotra Shweta Tiwari
शरद मल्होत्रा और श्वेता तिवारी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी सेलेब्स हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं
  • सेलेब्स बप्पा को घर लाने का भव्य आयोजन करते हैं
  • इस बार सेलेब्स पहले जैसा भव्य आयोजन नहीं कर पाए

बॉलीवुड कलाकारों की तरह टीवी सेलेब्स भी हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। टीवी सेलेब्स गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर खास तैयारी करते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी के कारण सेलेब्स पहले जैसा भव्य आयोजन नहीं कर पाए। इस साल टीवी सेलेब्स सादगी के साथ अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि टीवी सेलेब्स ने गणपति बप्‍पा का घर पर कैसे स्वागत किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mouryaaaaaaaaa #besttimeoftheyear with @ripci.bhatia A post shared by Sharad_Malhotra009 (@sharadmalhotra009) on

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा अपनी शानदार एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में 'नागिन 5' शो ज्वाइन किया है। शरद ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इस शुभ पर्व की बधाई दी। शरद के साथ उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया भी दिखीं।


बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस  शेफाली जरीवाला ने घर पर गणपति बप्‍पा का स्वागत किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया !!!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Ganesh Chaturthi!!!! ☘️☘️☘️ 2020 ☘️Ganpati Bappa Morya☘️ A post shared by Pankhuri Awasthy (@pankhuri313) on


एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने पति गौतम रोडे के साथ मिलकर गणपति बप्‍पा का स्वागत किया। पंखुड़ी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह पति के साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Ganesh Chaturthi... 24th year it is!! #blessed!!! @smileplease_25 . . Outfit @saundhindia A post shared by Kanchi Singh (@kanchisingh09) on

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम कांची सिंह भी बप्‍पा को घर पर लाई हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी की सभी को शुभकामनाएं दीं।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर विराजे बप्पा। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं अपनी भावना को व्यक्त नहीं कर सकती। गणेश जी को घर लाकर बेहद इमोशनल और खुश हूं। गणपति बप्पा मोरया।


'बिग बॉस' फेम बंदगी कालरा ने भी घर पर गणपति बप्‍पा का स्वागत किया। उन्होंने बप्‍पा की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे पहले गणपति जी। मैं बेहद धन्य महसूस कर रही हूं। मेरे घर आने के लिए धन्यवाद।


एक्ट्रेस टीना दत्ता ने गणपति पूजा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा कि सकारात्मकता, आशा, प्रार्थनाएं और हमारे बप्पा का घर में स्वागत है। गणपति बप्पा मोरया !!! 

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक के साथ गणपति बप्‍पा का स्वागत किया। उन्होंने पलक के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर