सिद्धार्थ शुक्ला की टी-शर्ट पहनकर घूम रहीं शहनाज गिल, फैन्स बोले- कंजूस हैं Sidnaaz

Bigg Boss 13 Shehnaaz Gill Sidharth Shukla: शहनाज गिल ने एक सेल्फी शेयर की है। इसे देखने को बाद फैन्स को एकबार फिर से उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की क्यूट केमेस्ट्री याद आ गई है...

shehnaaz gill Sidharth Shukla wears Same t shirt fans Asks Questions
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स को एकबार फिर उनकी याद आ गई है।
  • शहनाज गिल की नई फोटो सामने आने के बाद सिडनाज की बातें हो रही हैं।

बिग बॉस-13 खत्म होने के बाद शहनाज गिल इन दिनों अपने दूसरे रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं। शहनाज इस शो में अपने लिए दूल्हा ढूंढने आई हैं हालांकि अक्सर वो शो में सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती रहती हैं। अब हाल ही में शहनाज गिल ने एक सेल्फी शेयर की है। इसे देखने को बाद फैन्स को एकबार फिर से उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की क्यूट केमेस्ट्री याद आ गई है। 
दरअसल शहनाज गिल इस फोटो में एक ओवरसाइज ब्लू कलर की वाइट लाइन वालीं टी-शर्ट पहने दिख रही हैं। सेल्फी फोटो में शहनाज गिल हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि फैन्स का ध्यान इस तस्वीर में जिस चीज ने सबसे ज्यादा खींचा वो उनकी टी-शर्ट रही। शहनाज गिल ने तस्वीर में जो टी-शर्ट पहनी थी उसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले नजर आ चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@biggboss2020.official) on

जी हां, फैन्स ने शहनाज गिल की इस तस्वीर में इतनी बारीक बात पकड़ ली है। फैन्स अब सिद्धार्थ शुक्ला की ये टीशर्ट पहने शहनाज गिल के साथ कोलाज बनाकर तस्वीर शेयर कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ उनके कई सवाल भी कर रहे हैं। जैसे क्या शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की टीशर्ट पहनी है? क्या शहनाज और सिद्धार्थ अभी भी टच में हैं? क्या बिग बॉस-13 के बाहर आकर सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की दोस्ती और गहरी हो गई है? तो वहीं कुछ यूजर्स शहनाज और सिद्धार्थ को कंजूस कहकर उनका मजाक भी बना रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@biggboss2020.official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

बिग बॉस-13 के घर में शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग खूब सुर्खियों में रही थी। शहनाज शो में सिद्धार्थ को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं। तब सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को वॉर्निंग भी दी थी और शहनाज गिल को थोड़ा समझाने के लिए कहा था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर