ऐसे दिखने लगे Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के स्टार Shivansh Kotia, निभा चुके Hina Khan के बेटे नक्ष का रोल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Child Star Shivansh Kotia Then And Now: शिवांश कोटिया अब 16 साल के हो चुके हैं और पूरी तरह से उनका लुक बदल चुका है। शिवांश अब हैंडसम बॉय बन चुके हैं...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Naksh Aka Shivansh Kotia Grown up
हिना खान और शिवांश कोटिया। 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अब तक कई किरदार आए और गए।
  • कुछ ऐसे भी किरदार रहे जो आज भी दर्शकों को मुंह जुबानी याद हैं।
  • ऐसा ही एक किरदार अक्षरा और नैतिक के बेटे नक्ष का था। जिसे शिवांश कोटिया ने निभाया था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है आज भी दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अब तक कई किरदार आए और गए। लेकिन कुछ ऐसे भी किरदार रहे जो आज भी दर्शकों को मुंह जुबानी याद हैं।

ऐसा ही एक किरदार था अक्षरा और नैतिक के बेटे नक्ष का। ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष का किरदार चाइल्ड स्टार शिवांश कोटिया ने निभाया था जो कि अब बड़े हो चुके हैं। शिवांश कोटिया अब 16 साल के हो चुके हैं और पूरी तरह से बदल चुके हैं। शिवांश कोटिया अब एक हैंडसम बॉय बन चुके हैं। शिवांश ने हाल ही में अपनी 10वीं कक्षा पास कर ली है। 

शिवांश कोटिया ने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में चुलबुले और क्यूट बच्चे का रोल निभाया था। उनके इस किरदार को फैन्स का खूब प्यार मिला था। शायद यही कारण रहा कि कई लोकप्रिय टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा होने के बाद भी शिवांश कोटिया को आज भी नक्ष के रोल के लिए याद किया जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivansh.kotia)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivansh.kotia)

शिवांश कोटिया ने 1 मई को अपना सोलहवां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivansh.kotia)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivansh.kotia)

आपको बता दें, शिवांश फेमस टीवी स्टार नविका कोटिया के भाई हैं। नविका ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में चिक्की का किरदार निभाया था और यह एकमात्र ऐसा सीरियल था जिसमें भाई-बहनों ने साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। बाद में नविका और शिवांश ने श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में भी एक साथ काम किया। इसमें उन्होंने श्रीदेवी के बच्चों की भूमिका निभाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर