Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला सच में हुए बिग बॉस के घर से बाहर, बिगड़ी तबीयत की वजह से अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 13 Contestant Sidharth Shukla Hospitalized: सिद्धार्थ शुक्ला को तबीयत खराब होने की वजह से पारस छाबड़ा के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया था। लेकिन अब उन्हें सच में बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा है...

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Sent hospital From Secret Room Due to low platelet count
सिद्धार्थ शुक्ला।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
  • स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीक्रेट रूम रखा गया था।
  • अब सिद्धार्थ को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की तबीयत और खराब हो गई है। इसी वजह से उन्हें अब बिग बॉस के घर से सीधा हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है। जैसा कि कुछ दिन पहले ही बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट को सार्वजनिक रूप से सिद्धार्थ शुक्ला के बिगड़ते स्वास्थ्य की जानाकारी दी गई थी। वीकेंड का वार में बताया गया था कि तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर से बाहर ले जाया जा रहा है। हालांकि तब से सिद्धार्थ, पारस छाबड़ा के साथ सीक्रेट रूम में थे। लेकिन अब उन्हें सच में बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा है। 
सिद्धार्थ शुक्ला की लगातार बिगड़ती तबीयत को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीक्रेट रूम से सीधा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सिद्धार्थ को टाइफाइड हुआ है। उन्हें हॉस्पिटल में ग्लूकोज इंजेक्शन और प्लेटलेट्स काउंट नार्मल रेंज में लाने के लिए ड्रिप चढ़ाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले के मुकाबले उनकी हेल्थ में सुधार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला भले की हॉस्पिटल में एडमिट हैं लेकिन वहां उनके परिवारवाले नहीं आ सकते हैं। बिग बॉस के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक फैमिली को सिद्धार्थ से मिलने की इजाजत नहीं हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on

आपको बता दें कि इससे पहले खराब हेल्थ के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी भी घर से बेघर हो गई थीं। देवोलीना की रीढ़ की हड्डी में दर्द था। घर से निकलने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। फिलहाल वो घर पर आराम कर रही हैं। हालांकि उनकी जगह पर बिग बॉस में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने एंट्री की है जो कि देवोलीना भट्टाचार्जी के लिए खेल रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर