Swayamvar Mika Di Vohti: लाइफ पार्टनर ढूंढने में मीका सिंह की मदद करेंगी रवीना टंडन, शो में होगी शानदार एंट्री

Swayamvar Mika Di Vohti Show: दर्शकों को बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर मीका सिंह का टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी बहुत पसंद आ रहा है। अब इस टीवी शो में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन की एंट्री होने वाली है।

Swayamvar Mika Di Vohti Show Update, Raveena Tandon To Enter In Swayamvar Mika Di Vohti Show
Raveena Tandon And Mika Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कम समय में दर्शकों का फेवरेट शो बन गया है स्वयंवर मीका दी वोटी।
  • शो के जरिए अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं सिंगर मीका सिंह। 
  • लाइफ पार्टनर ढूंढने में अब मीका सिंह की मदद करेंगी रवीना टंडन। 

Swayamvar Mika Di Vohti Show Update: छोटे पर्दे पर ऐसे बहुत कम टीवी शोज होते हैं जो थोड़े समय में ही दर्शकों के फेवरेट बन जाते हैं। इन्हीं टीवी शोज में से एक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का शो है। जब से टीवी पर मीका सिंह का शो स्वयंवर मीका दी वोटी ऑन एयर हुआ है तब से यह दर्शकों का फेवरेट बन गया है। मीका सिंह के साथ अब दर्शक भी यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि मीका सिंह को इस शो में उनकी परफेक्ट पार्टनर मिलेगी या नहीं। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने इस टीवी शो के जरिए अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। इस टीवी शो में कई सुंदर लड़कियों की एंट्री हुई है जो मीका सिंह को इंप्रेस करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। ऐसे में मीका सिंह के लिए अपनी परफेक्ट पार्टनर ढूंढना बहुत मुश्किल हो गया है।

Also Read: Koffee With Karan 7: सेलेब्स के सामने हाथ जोड़ रहे हैं करण जौहर, शो में आने के लिए कर रहे हैं मिन्नत

लेकिन अब मीका सिंह का काम बहुत आसान होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके इस टीवी शो में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि रवीना टंडन बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट स्वयंबर मीका दी वोटी शो पर आएंगी। एक अच्छी लाइफ पार्टनर ढूंढने में वह अपने दोस्त मीका सिंह की मदद करने वाली हैं। खबरों के अनुसार, इस शो के शुरू होने से पहले मीका सिंह ने प्रोडक्शन हाउस को यह कहा था कि उन्हें रवीना टंडन जैसी लड़की चाहिए। इस शो में अपनी एंट्री को लेकर रवीना टंडन ने कहा 'मैं मीका को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैं मीका को एक ऐसी लड़की ढूंढने में मदद करूंगी जो उसके साथ अपनी जिंदगी बिताएगी।'

Also Read: कसौटी जिंदगी की 2 की विलेन हो सकती हैं बिग बॉस 16 की पहली कंटेस्टेंट, जानिए कौन हैं सोनिया अयोध्या

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

इसके साथ रवीना टंडन ने यह भी कहा कि इस शो का हिस्सा बनने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अब इस शो का हिस्सा हूं।' इसके आगे उन्होंने यह कहा कि 'मैं यह आशा करती हूं कि मीका और उसकी वोटी समय के साथ एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे और एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएंगे। मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर