Top TV News: 18 साल बाद रणविजय सिंघा ने रोडीज को कहा अलविदा तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने रचाई फेक सगाई 

Top And Trending TV News Today, 03 February 2022: छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे, सुनील ग्रोवर, रणविजय सिंघा, देवोलीना भट्टाचार्जी, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश समेत आज कई टीवी सेलेब्स लाइमलाइट में रहे।

top tv news today in hindi 03 february 2022, tv stars who made headlines today see here trending tv news in hindi 03 february 2022
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुनील ग्रोवर।
  • रोडीज शो को रणविजय सिंघा ने किया क्विट।
  • विशाल सिंह के साथ देवोलीना ने रचाई फेक सगाई।

TV Newsmakers Of The Day, 03 February 2022: टीवी जगत में ऐसा एक भी दिन नहीं जाता है जब टीवी सितारों ने हलचल ना मचाई हो। आए दिन छोटे पर्दे के कई सेलेब्स खबरों में बने रहते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। टीवी इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जो दिन भर ट्रेंडिंग रहीं और लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। बात करें टीवी जगत से सामने आई बड़ी खबरों की तो हाल ही में भारत के जाने-माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई थी। अब यह खबर आ रही है कि कॉमेडियन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह के सगाई की खबरें आ रही थीं लेकिन इन दोनों सेलेब्स ने फेक सगाई की थी। सुनील ग्रोवर, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह समेत आज कई टीवी सितारे लाइमलाइट में रहे।

Also Read: TRP List: अनुपमा को टीआरपी में टक्कर दे रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है, टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की गिरी रेटिंग

सुनील ग्रोवर हुए डिस्चार्ज 

हाल ही में खबर आई थी कि भारत के जाने-माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। ईटाइम्स से बात करते हुए एक डॉक्टर ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। डॉक्टर ने बताया कि कॉमेडियन को छाती में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की सिफारिश की गई थी। ब्लड टेस्ट और ईसीजी करवाने के बाद यह पता चला था कि सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दवाई दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने यह भी खुलासा किया कि सुनील ग्रोवर कोविड पाॅजिटिव भी थे। उनकी 3 आर्टरी ब्लॉक थीं। इसीलिए 14 दिन पहले उनका बायपास सर्जरी हुआ था। अब वह ठीक हैं और डिस्चार्ज हो गए हैं।

Sunil Grover gives a hilarious reason for not being able to go to Switzerland for summer vacation - Times of India

रणविजय सिंघा ने छोड़ दिया रोडीज शो

हाल ही में यह खबर आई है कि जाने-माने टीवी सितारे रणविजय सिंघा ने पॉपुलर टीवी शो रोडीज को अलविदा कह दिया है। रणविजय सिंघा 18 साल से इस टीवी शो से जुड़े थे लेकिन एक सूत्र ने बताया कि उन्हें अब रिप्लेस किया जा रहा है और जाने-माने बॉलीवु़ड एक्टर उनकी जगह लेंगे। फिलहाल एक्टर का नाम अभी गुप्त रखा गया है। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणविजय को वास्तव में शो से हटा दिया गया है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। यह खबरें आ रही हैं कि अभिनेता सोनू सूद रणविजय को रिप्लेस करने वाले हैं लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 

Also Read: सौम्या टंडन के बाद क्या नेहा पेंडसे कहेंगी भाभी जी घर पर है शो को अलविदा? एक साल में ही कर देंगी क्विट

देवोलीना भट्टाचार्जी ने रचाई फेक सगाई

जानी-मानी टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की थीं जिसको देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार विशाल सिंह से सगाई कर ली है। जैसे ही अदाकारा की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। लेकिन अब यह पता चला है कि यह फिल्म सिर्फ एक मजाक था। देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की सगाई नहीं हुई है। यह दोनों एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे जिसके लिए उन्होंने यह नाटक रचा था। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि यह पोस्ट सिर्फ एक शरारत थी। 

बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद भी चालू है शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश का कैट फाइट

बिग बॉस 15 रियालिटी शो अब ऑफ एयर हो गया है लेकिन शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच में अभी भी कैट फाइट जारी है। इस टीवी शो में कई बार शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को एक दूसरे से झगड़ा करते हुए देखा गया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान शमिता शेट्टी ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को माफ कर दिया है लेकिन वह उन चीजों को नहीं भूली हैं जो बिग बॉस 15 शो में उनके साथ हुआ। इसके साथ अदाकारा ने यह भी कहा कि उनके दिल में तेजस्वी प्रकाश के खिलाफ कुछ भी नहीं है लेकिन वह भविष्य में तेजस्वी प्रकाश को फिर कभी नहीं देखना चाहती हैं। 

करिश्मा तन्ना के शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शंस

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा तन्ना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगिरा के साथ शादी करने वाली हैं। अदाकारा के प्री-वेडिंग फंक्शंस हल्दी सेरिमनी के साथ शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें अदाकारा व्हाइट आउटफिट्स में नजर आईं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति के साथ मस्ती मजाक कर रही हैं। खबरों के अनुसार, यह दोनों 5 फरवरी के दिन सात फेरे लेने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर