रोडीज से रणविजय सिंघा हुए 18 साल बाद बाहर, अब सोनू सूद साउथ अफ्रीका में करेंगे TV शो की शूटिंग?

Roadies 19 Host Rannvijay Singha Update?: टीवी शो रोडीज के अपकमिंग सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी। बताया जा रहा है शो 14 फरवरी 2022 से ऑन एयर होगा....

Roadies 19 upcoming season gang leader Prince Narula Neha Dhupia Nikhil Chinapa| MTV Roadies in South Africa on air from February 14| Roadies host Rannvijay Singha Replace by Sonu Sood|
रणविजय सिंघा और सोनू सूद। 
मुख्य बातें
  • टीवी शो रोडीज अपकमिंग सीजन को लेकर चर्चा में है।
  • रणविजय सिंघा रोडीज का हिस्सा नहीं होंगे!
  • अपकमिंग सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी।

रणविजय सिंघा को एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज के कंटेस्टेंट और होस्ट के रूप में जाना जाता है। अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है कि रणविजय सिंघा रोडीज का हिस्सा नहीं होंगे! 18 साल बाद रणविजय सिंघा के शो में जगह होने की सूचना है। जैसा कि हम जानते हैं रणविजय ने 2003 में टीवी शो रोडीज में एक कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत की थी। तब से अब तक वो शो के होस्ट के रूप में और गैंग लीडर के रूप में दिख रहे हैं। 

अब रोडीज शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार अभिनेता-होस्ट रणविजय सिंघा को शो से रिप्लेस किया जा रहा है। खबर है कि बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा रोडीज शो में रणविजय सिंघा को रिप्लेस करेगा। हालांकि अभी उस एक्टर का नाम गुप्त रखा गया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शो से जुड़े एक सूत्र ने हमें बताया है कि रणविजय सिंघा को वास्तव में शो से हटा दिया गया है और निर्माता जल्द ही एक बयान जारी करेंगे। जहां तक उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता के नाम की बात है, तो मेकर्स फिलहाल इसे छुपा कर रखना चाहते हैं।

रणविजय सिंह ने भी हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया, 'चैनल मेरी यात्रा का एक प्रमुख स्तंभ रहा है और मैं उनके साथ दिलचस्प काम करूंगा। रोडीज के इस संस्करण में, दोनों पक्षों से बात नहीं बनी। हमारी तारीखें मेल नहीं खा रही थीं और यह निराशाजनक है।'

इसके अलावा पता चला है कि अभिनेता सोनू सूद सिंघा टीवी शो रोडीज में रणविजय की जगह नजर आ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह सिर्फ इस साल मेजबान के रूप में नया चेहरा होंगे। मेकर्स ने गैंग लीडर्स का कॉन्सेप्ट गिरा दिया है, जिसके चलते नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और अन्य भी शो का हिस्सा नहीं होंगे। आगामी सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की जाएगी और यह 14 फरवरी से प्रसारित होगा।

आपको बताते चलें रणविजय सिंघा पहली बार एमटीवी रोडीज के पहले सीजन में दिखाई दिए थे। बाद में रोडीज 2.0 से लेकर रोडीज रेवोल्यूशन तक के सभी सीजन की रणविजय सिंघा मेजबानी करते आ रहे हैं। इसके अलावा रणविजय सिंघा एमटीवी स्टंटमैनिया, एमटीवी फोर्स इंडिया द फास्ट एंड द गॉर्जियस, एमटीवी स्प्लिट्सविला, एमटीवी स्कूटी पेप डीवा और एमटीवी ट्रोल पुलिस सहित अन्य कई एमटीवी शो के होस्ट भी रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर