TV Weekly Wrap: शादी से पहले अंकिता लोखंडे हुईं चोटिल तो जेठालाल ने बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शंस में ढोल-नगाड़ों के साथ किया जमकर डांस

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 12, 2021 | 14:02 IST

Top Tv News Of The Week: इस हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी से लेकर राज अनादकट तक कई टीवी सितारे सुर्खियों में बने रहे। यहां जानें इस हफ्ते कौन से टीवी सेलेब्स सुर्खियों में रहे।

Dilip Joshi, Kajal Pisal, Raj Anadkat, Bharti Singh, Rakhi Sawant, Ritesh, Ankita Lokhande, Vicky Jain, Aishwarya Sharma, Neil Bhatt, Ram Kapoor, Aditya Narayan made headlined this week, top tv news of the week, top and trending tv news of the week
दिलीप जोशी समेत इस हफ्ते चर्चा में छाए यह टीवी सितारे  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपनी बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शंस में जमकर नाचे दिलीप जोशी।
  • शादी से पहले अंकिता लोखंडे हो गईं चोटिल।
  • भारती सिंह ने किया अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा।

Trending TV News Of The Week: इस हफ्ते टीवी जगत से आई कई खबरों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। दिलीप जोशी,‌राज अनादकट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा,‌ नील भट्ट, आदित्य नारायण समेत कई टीवी सेलेब्स इस हफ्ते सुर्खियों में बने रहे। 

बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शंस में जमकर नाचे दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह 11 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। इसी बीच नियति जोशी के प्री-वेडिंग फंक्शंस चल रहे हैं जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। इन वीडियोज ‌में देखा जा सकता है कि दिलीप जोशी अपने बेटी के प्री वेडिंग फंक्शंस में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गुम है किसी के प्यार में होगी नई एंट्री 

पिछले कुछ दिनों से टीवी अदाकारा काजल पिसाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि अब यह टीवी एक्ट्रेस गुम है किसी के प्यार में एंट्री करने वाली हैं। उनकी भूमिका इस टीवी सीरियल में अहम होगी। 

राज अनादकट ने लिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने का फैसला 

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट अब शो छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता के साथ डेट की खबरों की वजह से अब वह यह शो छोड़ रहे हैं। फिलहाल वास्तविक कारण अभी ज्ञात नहीं है। 

क्या प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह? 

फैमिली प्लानिंग को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके उन्होंने इस बात की घोषणा की है कि वह वास्तव में गर्भवती हैं। इस बात की घोषणा करने से पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ समय तक इस बात को छुपा कर रखना चाहते थे। लेकिन अब यह खुलासा हो गया है कि भारती सिंह अगले साल अपने बच्चे को जन्म देंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

राखी सावंत के पति रितेश के ऊपर लगे गंभीर आरोप

पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत और उनके पति रितेश सुर्खियों में बने हुए हैं। बीच में खबरें आ रही थीं कि राखी सावंत के पति रितेश उनके असली हस्बैंड नहीं हैं। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं। लेकिन अब यह खबर सामने आई हैं कि रितेश अपनी पहली पत्नी को बहुत मारा करते थे। रितेश की कथित पहली पत्नी अब सामने आई हैं और उन्होंने रितेश के ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। रितेश की पत्नी ने बताया कि उनकी शादी 2014 में बिहार में हुई थी। उन्होंने बोला कि रितेश ने एक छोटी सी बात के लिए उन्हें बहुत मारा था और उनके दाहिने आंख पर भी बहुत सारे कट हैं। 

शुरू हो गए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के प्री-वेडिंग फंक्शंस 

टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। यह दोनों 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस अब शुरू हो गए हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है। ‌

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सुर्खियों में छाए पाखी और विराट

हाल ही में गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद जब नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने टीवी शो के सेट पर पहुंचे थे तब कास्ट और क्रू मेंबर्स ने उनका जोरदार स्वागत किया था। इसी के साथ हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने पति नील भट्ट के साथ कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

राम कपूर ने लिया 20 करोड़ का घर

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में अलीबाग में एक शानदार घर लिया है। उनके ड्रीम हाउस की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। राम कपूर के घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

शादी से पहले अंकिता लोखंडे हो गई थीं चोटिल

हाल ही में यह खबर आई थी कि शादी से पहले अंकिता लोखंडे के पैर में मोच आ गई थी। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उन्हें डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया था और बेड रेस्ट की सलाह दी थी। खबरों के अनुसार, अब वह ठीक हैं और प्री-वेडिंग फंक्शंस कि तैयारी कर रही हैं।

आदित्य नारायण ने किया वेट लॉस

सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण के वेट लॉस की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ आदित्य नारायण ने बताया कि कोविड-19 की वजह से उनका वजन बढ़ गया था। दरअसल, वह कुछ दवाइयों का सेवन करते थे जिसकी वजह से वह मोटे हो गए थे। लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने जिम जाना शुरू कर दिया और अपना 13 किलो वजन घटाया। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर