Top TV News: महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती का हुआ निधन तो निमकी मुखिया बनेंगी दुल्हन

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Feb 08, 2022 | 23:35 IST

Top TV News Today, 08 February 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। प्रवीण कुमार सोबती, कपिल शर्मा, भूमिका गुरुंग और महक चहल समेत कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में बने रहे।

top tv news today in hindi 08 february 2022, tv stars who made headlines today
टीवी जगत की बड़ी खबरें 
मुख्य बातें
  • महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती का हुआ निधन।
  • कपिल शर्मा ने अपने और अक्षय कुमार के झगड़े पर कहा यह। 
  • जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी निमकी मुखिया। 

Trending TV News, 08 February 2022: 08 फरवरी यानी आज के दिन भी टीवी जगत में कई हलचल हुईं, कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में बने रहे। छोटे पर्दे से आज बहुत सारी खास खबरें सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आज का दिन कुछ टीवी सितारों के लिए बेहद खास रहा वहीं एक खबर ने सबको अंदर से झकझोर दिया। भारत के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। एक तरफ जहां इस खबर ने सबको दुखी कर दिया तो वहीं निमकी मुखिया ने अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई। यहां देखें टीवी जगत से सामने आईं आज की बड़ी खबरें।

नहीं रहे महाभारत के भीम

छोटे पर्दे से आज गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। भारत के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती इस दुनिया को अलविदा कह गए। खबरों के अनुसार वह बीमारी से जूझ रहे थे। 76 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हुआ और अब प्रवीण कुमार सोबती के निधन की खबर से फैंस आहत हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रवीण एक बेहतरीन एथलीट भी थे। वह गोला फेंक और चक्का फेंक में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। 

Also Read: इतना बदल गए हैं नाइंटीज के यह टाॅप चाइल्ड एक्टर्स, तब और अब की तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश 

कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार संग झगड़े की खबरों पर कहा यह 

पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही थीं कि कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को धोखा दिया है जिस वजह से खिलाड़ी कुमार बहुत नाराज हैं। खबरों के अनुसार जब अक्षय कुमार द कपिल शर्मा शो में अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए आए थे तब कपिल शर्मा ने उनके और प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को लेकर कुछ बातें कही थीं जिसे बाद में अक्षय कुमार ने टेलीकास्ट ना करने के लिए कहा था। लेकिन कपिल शर्मा और शो के मेकर्स ने उसे टेलीकास्ट किया जिसकी वजह से अक्षय कुमार नाराज हो गए। नाराजगी में अक्षय कुमार ने यह फैसला ले लिया कि वह अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर नहीं करेंगे। लेकिन अब कपिल शर्मा ने कहा कि उनकी और अक्षय कुमार के बीच गलतफहमी पैदा हो गई थी जो अब सुलझ गई है। अक्षय कुमार और वह जल्द ही बच्चन पांडे की शूटिंग के लिए मिलने वाले हैं। 

Also Read: Kapil Sharma-Akshay Kumar: कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को धोखा! क्यों कॉमेडियन से नाराज हुए खिलाड़ी कुमार

शिवांगी जोशी ने मनाया इंस्टा पर 6 मिलीयन फॉलोअर्स होने का जश्न

टीवी की जानी-मानी अदाकारा शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वह कलर्स टीवी के पॉपुलर धारावाहिक बालिका वधू 2 में नजर आ रही हैं। इसी बीच टीवी अदाकारा फिलहाल सातवें आसमान पर हैं ऐसा इसीलिए क्योंकि इंस्टाग्राम पर शिवांगी जोशी के फॉलोअर्स की संख्या 6 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुकी है। 6 मिलीयन फॉलोअर्स होने की खुशी में शिवांगी जोशी ने जश्न मनाया और कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। 

लीक हुआ महक चहल का नागिन लुक

एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन 6 लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। इस टीवी सीरियल से जुड़ी खबरें रोजाना सामने आती रहती हैं जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में नागिन 6 से महक चहल का लुक सामने आया है। कहा जा रहा है की महक चहल का नागिन लुक लीक हो गया है। महक चहल के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोगों की नजरें इस तस्वीर से नहीं हट रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Faith 🤍 (@gurungbhumika)

निमकी मुखिया बनेंगी दुल्हन 

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल निमकी मुखिया में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा भूमिका गुरुंग जल्द ही शादी करने वाली हैं। कहा जा रहा है की भूमिका गुरुंग अपने बॉयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा के साथ मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। खबरों के अनुसार अदाकारा शेखर मल्होत्रा को बीते एक साल से डेट कर रही हैं। अदाकारा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर